| |
|
|
| |
नमस्कार,आज बुधवार को हम फिर से अहम खबरों के साथ हाजिर है. लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले बीजेपी ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार को हटाकर सभी को चौंका दिया. दूसरी तरफ, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 5 राज्यों की 43 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SBI ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को चुनावी बॉन्ड्स की खरीद-बिक्री से जुड़ा डेटा सौंप दिया है. इसके अलावा बताएंगे कि भारत में सीएए लागू होने के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है? |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | हरियाणा में BJP ने किए एक तीर से दो शिकार, क्या फायदा दिलाएगी चुनाव से पहले CM बदलने की स्ट्रेटजी? भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार को हटाकर सभी को चौंका दिया. खट्टर को हटाने पर इसलिए भी हैरानी होती है क्योंकि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खट्टर की जमकर तारीफ की थी. लेकिन 24 घंटे बाद ही पूरी सरकार बदल गई. | |  | | तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट, BJP के बागी सांसद भी चुनावी मैदान में... कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की बड़ी बातें कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें 5 राज्यों की 43 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया. इस लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को भी टिकट दिया गया गया है. | |  | | सुप्रीम कोर्ट की सख्ती आई काम! SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा एसबीआई ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को चुनावी बॉन्ड्स की खरीद-बिक्री से जुड़ा डेटा सौंप दिया है. अब इन आंकड़ों को निर्वाचन आयोग 15 मार्च को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा. | |  | | हापुड़ मॉब लिंचिंग केस में 10 को उम्रकैद, गोहत्या के शक में भीड़ ने की थी कासिम की हत्या हापुड़ की अदालत ने साल 2018 में हुई मॉब लिचिंग मामले में 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साल 2018 को जनपद के गांव हावल मदापुर और बझैड़ा कलां के जंगल में गोकशी की सूचना के बाद भीड़ द्वारा दो लोगों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया था. जिसमें कासिम नाम के शख्स की मौत हो गई थी. | |  | | मुख्तार अंसारी के सालों पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये जब्त मुख्तार अंसारी 4 दशक तक अपराध करता रहा, उसे पहली सजा 2022 सितंबर में योगी सरकार में ही सुनाई गई. इसके बाद से 7 मामलों में अब तक मुख्तार अंसारी सजा पा चुका है. मुख्तार पर दर्ज 61 मुकदमों में अभी 22 मुकदमे विचाराधीन हैं, जिनमें से 8 मामलों में मुख्तार अंसारी पर आरोप तय हो चुके हैं. बहस गवाही के बाद फैसला आना बाकी है. | |  | | भारत में लागू हुआ CAA... क्या बोले अमेरिका में बसे भारतवंशी हिंदू और मुस्लिम? भारत में सीएए लागू हो गया है. कुछ इसका विरोध कर रहे हैं तो कुछ इसे सही फैसला बता रहे हैं. अमेरिका में बसे हिंदुओं ने इस फैसले का स्वागत किया है. हालांकि, वहां के मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया है. | | | | | | |
| सुनिए |
| |  | | दिमागी कीड़ा मर कर और ज़्यादा ख़तरनाक क्यों हो जाता है?: हेलो डॉक्टर, Ep 202 | | | | | | | |
| |  | | लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने एक और सीएम क्यों बदला?: दिन भर, 12 मार्च | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | CAA नोटिफिकेशन जारी, मुस्लिमों को इसमें क्यों नहीं किया गया शामिल? केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. CAA देशभर में लागू हो गया है. इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. लेकिन कानून का विरोध क्यों हो रहा है और मुस्लिमों को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया है, ये हम आपको इस वीडियो में बताने वाले हैं. | | | | |
| |
|
| |
 | | | SSY Scheme: बेटी की पढ़ाई से शादी तक के खर्च से ये सरकारी योजना आपको कर देगी टेंशन फ्री! PM नरेंद्र मोदी ने बेटियों के लिए SSY Scheme को साल 2015 में लॉन्च किया था. इसमें 10 साल तक की बेटी का अकाउंट खुलवाया जा सकता है और सरकार की ओर से निवेश पर 8.2 फीसदी का शानदार ब्याज मिलता है. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.