| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक चौबंद किए गए हैं. कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के चेकअप के लिए AIIMS के 5 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. यह फैसला कोर्ट के आदेश के बाद 23 अप्रैल को लिया गया. मेडिकल बोर्ड को डॉक्टर निखिल टंडन हेड कर रहे हैं. ये वही डॉक्टर हैं, जो तिहाड़ जेल के DG के पत्र पर अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को मॉनीटर करने के लिए पहले ही AIIMS से अप्वाइंट किए गए थे. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | राहुल गांधी, भूपेश बघेल, पप्पू यादव जैसे दिग्गजों की साख दांव पर... 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग आज 18वीं लोकसभा चुनाव में शुक्रवार 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है. इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतज़ाम चाक चौबंद किए गए हैं. कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. | | | | तिहाड़ जेल में बंद CM केजरीवाल के लिए बना मेडिकल बोर्ड, AIIMS के 5 डॉक्टर करेंगे हेल्थ चेकअप दिल्ली की तिहाड़ जेल के डॉक्टर हर रोज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल चेक करते हैं और निगरानी कर रहे हैं. केजरीवाल को अदालत के आदेश के मुताबिक घर से बना खाना ही दिया जा रहा है. | | | | EVM और VVPAT की पर्चियों के मिलान से जुड़ी याचिकाओं पर SC आज सुनाएगा फैसला अदालत इन अर्जियों पर ऐसे दिन फैसला सुनाने जा रही है जब दूसरे चरण की 88 सीटों पर मतदान होगा. इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दत्ता की पीठ ने कहा था कि, 'हम चुनावों को कंट्रोल नहीं कर सकते, हम किसी अन्य संवैधानिक प्राधिकरण के कामकाज को नियंत्रित नहीं कर सकते.' | | | | पूर्व इंडियन हॉकी कैप्टन प्रबोध टिर्की ने कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिनों बाद थामा BJP का दामन प्रबोध टिर्की को कांग्रेस ने सुंदरगढ़ जिले की तलसारा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका नामांकन वापस ले लिया और उनकी जगह देवेंद्र भिटारिया को उम्मीदवार बनाया है. | | | | 'स्त्रीधन पर पति का भी अधिकार नहीं, पत्नी को 25 लाख चुकाओ', सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कहा है कि महिला का स्त्रीधन उसकी पूर्ण संपत्ति है. जिसे अपनी मर्जी से खर्च करने का उसे पूरा अधिकार है. इस स्त्री धन में पति कभी भी साझीदार या हिस्सेदार नहीं बन सकता, लेकिन जीवन संकट में आने के समय पत्नी की मर्जी से पति इसका उपयोग कर सकता है. | | | | कांग्रेस ने मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट से वर्षा गायकवाड़ को बनाया उम्मीदवार महा विकास अघाड़ी (MVA) के सीट-बंटवारे समझौते के तहत कांग्रेस इस बार मुंबई में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में जाने वाली दूसरी सीट मुंबई उत्तर है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | नोटा जिसने रूस में सरकार गिराई, भारत में क्या कर सकता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 963 | | | | | | | |
| | | | बुर्का पहनकर वोट डालते शख़्स के वायरल वीडियो की हक़ीक़त क्या है: फैक्ट चेक | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | केस सुलझा लेकिन 'कातिल' अब भी फरार! शम्स ताहिर खान के साथ देखिए वारदात... 15 मार्च को एक रेलवे अधिकारी और उसके नाबालिग बेटे की हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस को 40 दिनों के बाद यह पता चला कि ये दोनों नेपाल और बांगलादेश के रास्ते देश से बाहर भागने की कोशिश में हैं. मोबाइल और एटीएम की मदद से इन दोनों का लोकेशन मिलने के बावजूद ये लोग पुलिस को कैसे चकमा दे रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल है. | | | | |
| |
|
| |
| | | हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों का ऐलान, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और सिरसा से कुमारी शैलजा लड़ेंगी चुनाव लोकसभी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. कल ही दूसरे चरण का मतदान होना है. उससे पहले कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा को टिकट मिला है. वहीं सिरसा से कुमारी शैलजा को मैदान में उतारा गया है. पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | 10तक: लोकसभा चुनाव की जंग, यूपी में अखिलेश, राहुल और प्रियंका संग! अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं. अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी ने उतरने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. अब 2024 में यूपी में फिर से दो लड़कों ने लड़ने के लिए उतरने का निर्णय लिया है. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.