| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज मंगलवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए सूर्योदय योजना की घोषणा कर दी. एक योजना के तहत केंद्र सरकार ने 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य रखा है. दिल्ली और एनसीआर में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है. वहीं, मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन सदस्यीय टीम इंफाल भेजी है. एके मिश्रा की अध्यक्षता में ये टीम मणिपुर की जमीनी स्थिति का आकलन करेगी. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | Suryoday Yojana: अयोध्या से लौटते ही PM मोदी ने किया सूर्योदय योजना का ऐलान, एक करोड़ घरों को दी ये सौगात Pradhanmantri Suryodaya Yojana: पीएम मोदी ने लिखा, 'आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो.' | | | | दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.2 की तीव्रता, चीन-नेपाल सीमा पर था केंद्र भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 बताई जा रही है. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है. भूकंप के ये झटके इतने जबरदस्त थे कि कई इलाकों में लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. चीन में भूकंप के बाद कई बार आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.5 तक मापी गई है. | | | | दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, इन रास्तों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड की तैयारियां चल रही हैं. 23 जनवरी को यानी आज परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल होना है और इस दौरान कुछ मार्गों पर यातायात सेवा बाधित रहेगी. दिल्ली पुलिस ने 23 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. | | | | मणिपुर हिंसा पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार, तीन सदस्यों की टीम इम्फाल भेजी एके मिश्रा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति 22 जनवरी को शाम लगभग 5.45 बजे इम्फाल पहुंची. इस समिति में नगा शांति वार्ता के मध्यस्थ एके मिश्रा के अलावा एसआईबी के ज्वॉइंट डायरेक्टर के मंदीद सिंह तुली और एसआईबी इम्फाल के ज्वॉइंट डायरेक्टर राजेश कुंबले शामिल हैं. | | | | डिलीवरी बॉय से इश्क कर बैठी कंप्यूटर इंजीनियर, मां ने विरोध किया तो आशिक ने दी खौफनाक सजा महाराष्ट्र के पुणे शहर में कत्ल की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का विरोध करने पर अपनी प्रेमिका की मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. कत्ल के लिए उसने कुत्ते की बेल्ट का इस्तेमाल किया. प्रेमिका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. | | | | मालदीव पहुंच रहा चीन का जहाज, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात! चीन का जहाज शियांग यांग होंग 03 समुद्र शोध जहाज है जिसे लेकर संभावना है कि वह हिंद महासागर में सर्वे कर सकता है. माना जा रहा है कि चीन भविष्य में हिंद महासागर में सैन्य अभियान चलाने जा रहा है और इसके लिए वह जासूसी जहाज से सर्वे कर रहा है। चीन का यह कदम भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | उस्ताद राशिद खान को संगीत की ट्रेनिंग से डर क्यों लगता था?: नामी गिरामी, Ep 236 | | | | | | | |
| | | | पुणे का ह्यूमर, कनपुरियों का 'बेहतरीन' और रिपोर्टर की छन्नी: तीन ताल, S2 E35 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Ayodhya Pran Pratistha: जेपी नड्डा ने सपरिवार प्रज्ज्वलित की 'रामज्योति', देखें वीडियो अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्रीराम के आगमन के शुभ अवसर पर अपने आवास पर रामज्योति प्रज्ज्वलित की. इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपने आवास पर दीप जलाए. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |