|
|
|
|
नमस्कार, आज शनिवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. बिहार में एक बार फिर सत्ता को लेकर उठापटक चल रही है. चर्चा है कि, सीएम नीतीश कुमार NDA में वापसी करने वाले हैं. बिहार में एक बार फिर NDA गठबंधन की सरकार बनने वाली है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के बेटे की उसके दोस्त ने हत्या कर दी. उसे नहर में धक्का दे दिया और तब से वह लापता है. पुलिस में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान राम के दर्शन किए. |
|
|
|
आपके लिए |
| Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने नहीं उठाया लालू यादव का फोन, दिन भर चला बैठकों का दौर... बिहार में आगे का बा? बिहार की राजनीति में उठे सियासी तूफान के बीच चर्चा है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को 5 बार फोन मिलाया है, लेकिन मौजूदा बिहार सीएम ने बात करने से ही इनकार कर दिया है. लालू यादव ने लैंड लाइन से भी फोन मिलाया, लेकिन उस पर भी बात नहीं हुई है. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि लालू यादव इस पूरे सिनेरियो पर स्पष्ट स्थिति जानना चाह रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार अभी कोई भी जवाब देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. | | | दिल्ली: ACP के वकील बेटे की हत्या, आरोपी दोस्तों ने नहर में फेंका शव दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के बेटे की उसके दोस्त ने हत्या कर दी. उसे नहर में धक्का दे दिया और तब से वह लापता है. पुलिस में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. मामला कर्ज का है और कथित रूप से नहीं लौटाने को लेकर हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. | | | अयोध्या: राम मंदिर में गणतंत्र दिवस पर 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दर्शन किये. 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद मंगलवार से मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया. पहले दिन लगभग 5 लाख भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए. प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन लोग धैर्यपूर्वक राम लला के 'दर्शन' के लिए कतारों में खड़े रहे. | | | 'इतिहास में किस तरह नाम दर्ज करवाएंगे Nitish Kumar...', बोले RJD उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर सियासी पारा हाई है. सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. 28 जनवरी को वो 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसको लेकर राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दफ्तर के चपरासी ने भी कह दिया है कि इन्हें नहीं लेंगे. | | | 'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. इसको लेकर मध्यकालीन और प्राचीन भारत के ज्ञाता प्रोफेसर इरफान हबीब ने प्रतिक्रिया दी है. कहा कि ये एक तरह से सही है. मगर, क्या अब मुल्क में यही चलता रहेगा कि कहां मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाए गए और कहां मंदिर तोड़कर मस्जिद. | | | 'बैलेट में धांधली कर ट्रंप को हराने की साजिश...', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो भारतवंशियों के बीच छिड़ी जंग अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे हैं. उनके कट्टर समर्थक बनकर सामने आए भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने एक और भारतवंशी निक्की हेली पर निशाना साधा है. | | | | |
सुनिए |
| | | इंग्लैंड का Bazball इंडिया में कितना क़ामयाब?: बल्लाबोल, S2E50 | | | | | | |
| | | पुलिस के सामने चुप रहना अधिकार कैसे?: ज्ञान ध्यान, Ep 901 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | Republic Day 2024: 75 साल का हुआ भारतीय संविधान, कर्तव्यपथ पर दिखी भारत की आन-बान-शान भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज ही के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था और भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बना था. कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान देश की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन हुआ. देखें कर्तव्यपथ पर कैसे दिखी भारत की आन-बान-शान. | | | |
|
|
|
| | | Bihar Political Crisis: गठबंधन में नीतीश कुमार के पास PM बनने का मौका', बोले अखिलेश यादव बिहार में सियासी ऊथल-पुथल की चर्चाओं के बीच बयानबाजी भी तेज है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नीतीश पर बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश ने कहा कि गठबंधन में नीतीश कुमार के पास PM बनने का मौका है. अखिलेश ने और क्या कुछ कहा. देखें पूरा बयान. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.