|
|
|
|
नमस्कार, आज सोमवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. 500 वर्षों के तप के बाद आखिरकार सोमवार को प्रभु श्री रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. आज पीएम मोदी और सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में हैं. राज्य में यात्रा को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. देर शाम को नागांव के आमबगान इलाके में राहुल गांधी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भीड़ ने 'राहुल गांधी गो बैक' के नारे लगाए. वहीं, बिलकिस बानो केस के सभी 11 आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार देर रात पुलिस की कड़ी निगरानी में गोधरा उप जेल में सरेंडर कर दिया. |
|
|
|
आपके लिए |
| Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 साल का इंतजार होगा खत्म, अयोध्या में आज आएंगे श्रीराम! फूलों से सजी अयोध्याजी में जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ की अलौकिक आभा देखते ही बन रही है. सांस्कृतिक नृत्य और वादन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के साथ-साथ देश भर की परंपराओं और कला का समागम हो रहा है. हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं. जानिए अयोध्या में कैसी है तैयारी | | | राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री को दी बधाई, पीएम मोदी ने कही ये बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले चिट्ठी लिखी है. उन्होंने प्रधानमंत्री को 22 जनवरी की अयोध्या यात्रा के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू की चिट्ठी का जवाब दिया और एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया. | | | असम में फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध, भीड़ ने लगाए 'राहुल गांधी गो बैक' के नारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में हैं. राज्य में यात्रा को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. देर शाम को नागांव के आमबगान इलाके में राहुल गांधी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. | | | बिलकिस बानो केस: सभी 11 दोषियों ने गोधरा की जेल में देर रात किया सरेंडर बहुचर्चित बिलकिस बानो केस में आरोपियों की गुजरात सरकार द्वारा की गई सजा माफी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बाद उन्हें 21 जनवरी तक जेल में पेश होने का आदेश दिया गया था. सभी 11 दोषी रात 11:30 बजे दो निजी वाहनों में सिंगवड रंधिकपुर से गोधरा उप जेल में पहुंचे और सरेंडर किया. | | | मंच पर नाराज हुए Jyotiraditya Scindia, कलेक्टर से कहा- जाओ, SP को बुलाकर लाओ गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक जनसभा के दौरान कलेक्टर और एसपी को फटकार लगाई. सिंधिया ने कलेक्टर की इशारा करते हुए कहा कि जाओ, जाकर एसपी को बुलाकर लाओ. सिंधिया के गुस्से की वजह ये थी कि भारत विकसित यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रशासनिक उदासीनता देखने को मिल रही है. | | | अमेरिका: राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हुए रॉन डेसेंटिस, डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन वर्ष 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसको लेकर 15 जनवरी को आयोवा प्रांत में रिपब्लिकन पार्टी की पहली कॉकस में वोटिंग हुई. इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत मिली थी. 77 वर्षीय ट्रंप को कॉकस में 51 प्रतिशत वोट मिले, जबकि रॉन डेसेंसिट 21 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे. | | | | |
सुनिए |
| | | चेस बोर्ड का रंग ब्लैक एंड व्हाइट ही क्यों होता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 896 | | | | | | |
| | | हज़ारों राजकुमार आए लेकिन इस राजकुमारी को हरा नहीं पाए!: इति इतिहास, Ep 86 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | CCTV: पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से घसीटा, नोएडा की सनसनीखेज वारदात कैमरे में कैद यूपी के नोएडा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि 4 साल पुरानी रंजिश के चक्कर में दो गुटों में विवाद हुआ और देखते देखते चाकूबाजी होने लगी. देखें क्या है पूरा मामला. | | | |
|
|
|
| | | '29 के पहले मोदी के हाथों होगा शिलान्यास', काशी-मथुरा को लेकर हरिशंकर जैन का दावा अयोध्या में कल 22 जनवरी को 12.20 बजे प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके लिए तमाम तैयारियां की जा चुकी हैं. दर्शन के लिए देश भर से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ केस के वकील हरी शंकर जैन भी इस अवसर अयोध्या पहुंचे हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद काशी-मथुरा में भी 2029 तक ग्रैंड मंदिर का निर्माण कराया जाएगा. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.