|
|
|
|
नमस्कार, आज रविवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा. इसे लेकर दफ्तरों में जहां छुट्टी का ऐलान किया गया है. वहीं, मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई में जोरदार स्वागत हुआ था, लेकिन युवा कांग्रेस के तीन सदस्यों ने उनके काफिले को ब्लैक बैलून (काले गुब्बारे) दिखाए थे. इस घटना के बाद माउंट रोड थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन और ED के बीच समन को लेकर चली आ रही टकराहट 20 जनवरी को खत्म हो गई. ईडी ने हेमंत सोरेन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया है. सीएम सोरेन ने कहा कि कुछ बड़े घरानों के लोग मेरे खिलाफ ये काम ED द्वारा करवा रहे हैं, लेकिन इससे घबराना नहीं है. |
|
|
|
आपके लिए |
| Ram Mandir Ayodhya News: दफ्तर-स्कूल बंद, अस्पतालों का हाफ-डे, नॉनवेज की दुकानों पर भी ताला, जानें- प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहां क्या नियम लागू राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समारोह को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने कई महत्वपूर्ण ऐलान कर दिए हैं. कहीं, मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं तो कहीं कैसीनो बंद रहेंगे. साथ ही यूपी डीजीपी ने भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. | | | तमिलनाडु में PM मोदी के काफिले को दिखाए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज अलागिरी ने X पर लिखा कि मैं पुलिस के अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने कानून और व्यवस्था के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विरोध करने की कोशिश करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया. ऐसे कार्यों को लोकतंत्र विरोधी माना जाता है. | | | झारखंड के CM से ED की पूछताछ खत्म, हेमंत सोरेन बोले- न कभी झुके हैं, न डरे हैं सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं. हम न कभी झुके हैं, न डरे हैं. हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा, ये वादा करता हूं. जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. | | | नीतीश ने RJD कोटे के 3 मंत्रियों का बदला विभाग, 25 जनवरी से पहले बिहार में होगा बड़ा खेल! INDIA गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. नीतीश कुमार की पार्टी लगातार आरजेडी पर दबाव बना रही है कि जनवरी तक सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ लालू प्रसाद ने साफ कह दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर कोई जल्दबाजी में वह नहीं है. | | | फैसला दिल्ली से होगा... पश्चिम बंगाल में सीट शेयर पर अधीर रंजन चौधरी ने TMC को दिया जवाब तृणमूल कांग्रेस की कोशिश है कि कांग्रेस पार्टी को पश्चिम बंगाल में सिर्फ दो सीटें दी जाए और बाकी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारे. मुर्शिदाबाद की उस सीट पर भी जहां से अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं. पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने टीएमसी को सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अब जवाब दिया है. | | | इजरायली स्ट्राइक में ईरान का बड़ा नुकसान, इंटेलिजेंस चीफ, डिप्टी समेत 10 की मौत इजरायल ने शनिवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमास्कस पर मिसाइल अटैक किया था. चार मंजिला इमारत में ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के इंटेलिजेंस चीफ अपने डिप्टी और बाकी सदस्यों के साथ मीटिंग कर रहे थे, जब हमला किया गया. पहले इस हमले में छह लोगों के मारे जाना का दावा था लेकिन अब यह संख्या बढ़कर दस हो गई है. | | | | |
सुनिए |
| | | Cordyceps फंगस क्या है जो कीड़ों को Zombie बना देता है?: ज्ञान ध्यान, Ep 895 | | | | | | |
| | | नेहरू ने अपने गहरे दोस्त शेख़ अब्दुल्ला को जेल क्यों भेजा था?: पढ़ाकू नितिन, Ep 131 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | भगवान राम के बाद कहां तक हुआ उनके वंश का विस्तार, जानें श्रीराम अपने बेटों को अपने साथ राजमहल ले गए. अयोध्या पर कुछ दिन शासन करने के बाद उन्होंने इक्ष्वाकु वंश को पूरे भारत में स्थापित करने के लिए अपने और अपने भाइयों के बेटों को राजपाठ सौंपने की प्रक्रिया शुरू की. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | NDA में वापसी की तैयारी में नीतीश कुमार? क्या है सियासी सुगबुगाहट, जानें बिहार की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं में है. राजनीतिक उथल-पुथल की अटकलें लगने लगी हैं, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान ने और हवा दे दी है. अमित शाह ने एक अखबार को हाल में दिए इंटरव्यू में जेडीयू और नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की संभावना पर टिप्पणी की. देखें वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.