| नमस्कार, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई है. सोमवार को जहां मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में बड़े फैसले हुए, वहीं सबकी निगाहें इस पर टिकी थीं कि इस बार सरकार में किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलेगा. शाम करीब सात बजे तक इसकी भी तस्वीर साफ होने लगीं और मंत्रालय बंटवारे में जो पहला नाम आया, वह नितिन गडकरी का था. इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान नए चेहरे हैं जो इस मंत्रालय में साबित हुए हैं. वहीं, मोदी कैबिनेट में 30 मंत्री शामिल होंगे, जो अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं अन्य सांसदों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री का पद दिया गया है. मोदी 3.0 में कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं. इनमें कई बीजेपी के सांसद हैं और कई सहयोगी दलों के सांसदों को भी मौका दिया गया है. |