| |
|
|
| |
| नमस्कार, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे. अयोध्या में पहले वह भगवान रामलला के दर्शन करेंगे और फिर एक रोड शो करेंगे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हो गया. इस हमले में 5 जवान घायल हो गए थे. सैकड़ों महिलाओं के यौन शौषण के मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | भगवान रामलला के दर्शन, 2 किमी का रोड शो... रविवार को अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त जोरों-शोरों से लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं. हर रोज वह देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो और चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में वह रविवार यानी 5 मई को अयोध्या पहुंच रहे हैं. यूं तो वह अयोध्या चुनाव प्रचार के सिलसिले में ही जा रहे हैं लेकिन अपने कार्यक्रम से पहले वह राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. | | | | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हुआ. इस अटैक में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दूसरे जवान की हालत गंभीर है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है. सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि ये अटैक सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ था. | | | | अपहरण के मामले में एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज सैकड़ों महिलाओं के यौन शौषण के मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे एक पीड़ित महिला के अपहरण के मामले में पूछताछ की जा रही है. | | | | कांग्रेस ने पुरी से जय नारायण पटनायक को बनाया उम्मीदवार, सुचारिता मोहंती ने लौटाया था टिकट ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं सुचारिता मोहंती ने शनिवार को अपना टिकट लौटा दिया था. उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पर्याप्त फंड नहीं मिलने का हवाला दिया था. अब कांग्रेस ने पुरी सीट से नए प्रत्याशी के तौर पर जय नारायण पटनायक को उतारा है. | | | | गुरुग्राम पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, WhatsApp के जरिए चल रहा था धंधा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन कर रहा था. उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं. | | | | 'राहुल साहिब...', PAK के पूर्व मंत्री फवाद ने फिर किया कांग्रेस नेता का जिक्र, बोले- उनमें नेहरू जैसे ही समाजवादियों के गुण पाकिस्तानी नेता चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है. उन्होंने राहुल गांधी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी बताया है. पाकिस्तानी नेता ने ये भी कहा कि विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | एमू पक्षियों के सामने क्यों हार गई पूरी बटालियन?: इति इतिहास, Ep 115 | | | | | | | |
| | | | विट्रेक्टॉमी सर्जरी आंखों की रौशनी को खोने से बचा सकती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 972 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 'हम शहजादे हैं तो वो पीरजादे...', PM मोदी के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को शहजादा कहा है. जिसपर अब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा कि अगर हम शहजादे हैं तो पीएम मोदी पीरजादे हैं. वो बड़े हैं, बुजुर्ग हैं, उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार है. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | 'रेल मंत्री रहते गोधरा कांड के आरोपियों...', गोधरा कांड पर पीएम मोदी ने लालू यादव को घेरा दरभंगा की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने गोधरा कांड को लेकर लालू प्रसाद यादव पर हमला बोले है. पीएम मोदी ने कहा कि गोधरा कांड के आरोपियों को लालू यादव ने बचाने की कोशिश की और उन्हें बचाने के लिए उन्होंने रिपोर्ट बनवाई थी, लेकिन अदालत ने उनकी रिपोर्ट को कूड़े-कचरे में फेंक दिया. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.