|
|
|
|
नमस्कार, देश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज साउथ दिल्ली के महरौली में रोड शो कर रहे हैं.केजरीवाल दक्षिण दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में महरौली में रोड शो कर रहे हैं. हालांकि, पहले रोड शो का समय शाम 4 बजे तय किया गया था. झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इजरायल और फ़ीलिस्तीन के बीच महीनों से चल रही जंग अब भी जारी है. इस बीच फीलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास ने शनिवार को कहा कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों में से एक और की मौत हो गई है. |
|
|
|
आपके लिए |
| 96 लोकसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, चौथे चरण में अखिलेश, ओवैसी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा. 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है. | | | 'जब मैं तिहाड़ गया तो मेरा इंसुलिन 15 दिन के लिए बंद कर दिया', महरौली के रोड शो में बोले केजरीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज साउथ दिल्ली के महरौली में रोड शो कर रहे हैं. उनके साथ भगवंत मान भी दिखे. इससे पहले केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. | | | लोकसभा चुनाव जीते तो किस पार्टी को देंगे समर्थन? खास बातचीत में रविंद्र सिंह भाटी ने दिया ये जवाब रविंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा है कि वो अपना नारा दें पर बाड़मेर-जैसलमेर से एक निर्दलीय बेटा जीतेगा. वहीं बीजेपी में एक सप्ताह सदस्य रहने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आता रहता है. जाहिर सी बात है वैचारिक रूप से साथ हूं, था और रहूंगा और जनता की मांग पर मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. | | | झारखंड: जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार एजेंसी ने कहा, 'इन आरोपियों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों में जालसाजी और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने ऐसा करके जमीनों की प्रकृति को बदल दिया था.' जांच एजेंसी ने बताया कि छोटा नागपुर किराएदारी एक्ट (CNT Act) के तहत यह जमीन बिक्री योग्य नहीं थी. | | | 'भाषा एक संवैधानिक संस्था से ज्यादा राजनीतिक दल की...', खड़गे पर EC की प्रतिक्रिया पर बोले अशोक गहलोत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान के लिए कुल मत और कुल डाले गए मतों की संख्या समय से घोषणा न करने पर आयोग की मंशा पर सवाल उठाए थे. | | | 'गाजा में इजरायली हमले से एक और बंधक की मौत', हमास ने वीडियो में किया दावा हमास ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक पोपवेल को एक महिला के साथ हिरासत में लिया गया था. लेकिन जिस जगह उन्हें रखा गया था, उसे एक इजरायली मिसाइल ने निशाना बनाया था. हालांकि इसको लेकर अभी तक इजरायली सेना ने कोई बयान नहीं दिया है. | | | | |
सुनिए |
| | | कैसे होता यूरोपियन यूनियन के 27 देशों में चुनाव? : ज्ञान ध्यान, EP 977 | | | | | | |
| | | 1965 के युद्ध में पाकिस्तान से पैदल भारत आने वाले फाइटर पायलट की कहानी: इति इतिहास Ep 117 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | 'केजरीवाल 'जेल रिटर्न' क्लब में शामिल हो गए', सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साधा निशाना तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं. इसपर अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल अब जेल रिटर्न क्लब में शामिल हो गए हैं. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | जेपी नड्डा ने INDI अलायंस को बताया 'घमंडी गठबंधन', विपक्ष पर जमकर साधा निशाना बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दक्षिण भारत में मोर्चा संभाला और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला किया. उन्होंने इसे 'घमंडी गठबंधन' बताया, जिसे वो दो बातों का गठबंधन मानते हैं - एक भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा और दूसरा परिवारों को बचाने वाली पार्टियां. देखें वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.