| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद X की ओर से ये एक्शन लिया गया है. वहीं, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने का दावा है कि अनुज ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में एक्शन, X ने झारखंड कांग्रेस का अकाउंट किया बंद चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लिया है. X ने पार्टी के हैंडल पर रोक लगा दी है. असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो' पोस्ट किया गया था. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. इसी के बाद X की ओर से ये एक्शन लिया गया है. | | | | 'सुसाइड नहीं, पुलिस टॉर्चर से हुई मौत', अनुज थापन के घरवालों ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. मुंबई पुलिस ने का दावा है कि अनुज ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. | | | | वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कॉमेडियन श्याम रंगीला कॉमेडियन श्याम रंगीला ने कहा कि वह काशी में चुनाव लड़ने के लिए श्रीगंगानगर से कोई टीम नहीं लेकर जा रहा रहे. उन्होंने कहा- सारी टीम वाराणसी की जनता के बीच में से ही तैयार करूंगा. वाराणसी से बहुत लोगो के फोन कॉल मेरे पास आ रहे हैं, वे सभी मेरे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं. | | | | दिल्ली स्कूल बम कांड: इस्लामिक स्टेट जैसी भाषा... बदमाशों ने क्यों किया रूसी मेल सर्विस का इस्तेमाल? ऐसा प्रतीत होता है कि ईमेल भेजने वालों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की प्रचार सामग्री द्वारा इस्तेमाल की गई शैली की नकल की है. उदाहरण के तौर पर, ईमेल के यूजर का नाम 'Sawariim' है, जो 'al-Sawarim' शब्द का विरूपण है, जिसका अरबी में अनुवाद 'The Swords' होता है. व्यापक संदर्भ में समझें तो यह शब्द जिहादी प्रोपेगेंडा से जुड़ा है. | | | | केंद्र को झटका, SC रजिस्ट्रार ने अस्वीकार की 2जी स्पेक्ट्रम आदेश संशोधन पर याचिका सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने एप्लीकेशन दाखिल करने में लगभग 12 साल के समय अंतराल का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने अपनी समीक्षा याचिका वापस ले ली है. हालांकि प्रक्रिया के अनुसार, रजिस्ट्रार के आदेश को अदालत में चुनौती दी जा सकती है. | | | | जर्मनी से भारत लौट सकता है प्रज्वल रेवन्ना, अश्लील सीडी केस में है फरार प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. रेवन्ना के 3 हजार से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हैं. इस बीच आरोपी देश छोड़कर जर्मनी भाग चुका. परिवार का कहना है कि रेवन्ना पहले से ही वहां जाने के इरादे में था और इन आरोपों से उसका कोई लेनादेना नहीं है. | | |
| सुनिए |
| | | | बृजभूषण सिंह के टिकट पर फैसले की रात और अखिलेश को किस बात का इंतज़ार?:दिन भर, 1 मई | | | | | | | |
| | | | क्या है वो सिंड्रोम, जिससे बॉडी में खुद-ब-खुद अल्कोहल बनने लगती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 969 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Vardaat: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच की हिरासत में फंदे से लटका आरोपी अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का केस और गहराता जा रहा है, बुधवार को इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब इससे जुड़े एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली. आरोपी अनुज थापन ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई किए थे. देखें वारदात. | | | | |
| |
|
| |
| | | Seat Superhit: BJP की सबसे सुरक्षित सीट कैसे बनी विदिशा? देखें ग्राउंड रिपोर्ट मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट चर्चा में है. विदिशा से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं. विदिशा को BJP की सुरक्षित सीट माना जाता है, ऐसे में क्या इस बार इस "सीट सुपरहिट" पर बीजेपी क्या फिर कमल खिला पाएगी. देखें. | | | | |
| |
|
| |
| | | वोटिंग के आंकड़ों पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा, देरी की पूछी वजह EVM को लेकर विपक्ष पहले से सवाल उठा रहा है, अब वोटिंग फीसदी के आंकड़ों को लेकर भी सवाल है. विपक्ष पूछ रहा है कि आंकड़े देर से क्यों जारी किए गए? साथ ही विपक्ष का ये सवाल भी है कि आंकड़ों में बढ़ोतरी कैसे हुई? दरअसल चुनाव आयोग ने वोटिंग के फाइनल आंकड़े मंगलवार को जारी किए. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.