| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. देश में इन दिनों लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है. 7 चरणों में लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई और 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग हुई. इस मतदान के बाद चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा जारी करता है. लेकिन इसी मुद्दे पर अब सियासत गरमाई हुई है. वजह है कि चुनाव आयोग को यह आंकड़ा जारी करने में काफी वक्त लगा. विपक्षी दल इसे लेकर आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं, मणिपुर में कुकी-जोमी समुदाय की दो महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने ही कथित तौर पर उस भीड़ के हवाले कर दिया था जिसने उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया था. CBI के आरोपपत्र में यह जानकारी दी गई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, CBI के आरोपपत्र में कहा गया है कि कांगपोकपी जिले में इन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के सरकारी वाहन (जिप्सी) में शरण मांगी थी, लेकिन उन्होंने दोनों महिलाओं को करीब 1000 मेइती दंगाइयों की भीड़ को सौंप दिया. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | दो फेज के वोटिंग टर्नआउट का फाइनल डेटा जारी, विपक्ष का सवाल- इतना फर्क कैसे? चुनाव आयोग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इस डेटा के आने के बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और CPM जैसी पार्टियों ने पूछा कि आखिर चुनाव आयोग को इतनी देरी क्यों हुई. | | | | मणिपुर: 2 कुकी महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने ही भीड़ के हवाले किया था, CBI की चार्जशीट में चौंकाने वाला खुलासा मणिपुर में पिछले साल चार मई की घटना के लगभग दो महीने बाद जुलाई में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें देखा जा सकता था कि दो महिलाएं पुरुषों की भीड़ से घिरी हैं और उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है. | | | | 'भारत सरकार से जवाबदेही की उम्मीद', वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर US ने कही ये बात वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व अधिकारी विक्रम यादव ने एक टीम को काम पर रखा था और अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर हमले की साजिश रची थी. | | | | लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं, हम लोगों के लिए करते हैं, सहरसा की रैली में बोले नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने दावा किया कि बिहार में राजद के कार्यकाल के दौरान लोग बाहर तक नहीं जा सकते थे. उन्होंने आरोप लगाया, 'लोग पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए, मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2005 से पहले उनके कार्यकाल में बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया था. | | | | US: भारतीय मूल की नेता की मौजूदगी में लहराए गए खालिस्तानी झंडे, मचा बवाल कनाडा के बाद अमेरिका में खालिस्तान को लेकर बवाल हो गया है. पंजाबी-अमेरिकी नेता जेनिफर राजकुमार की मौजूदगी में खालिस्तानी झंडे लहराए गए हैं. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर ने इस पर सवाल खड़े किए हैं. | | | | 'निराधार और भ्रामक है राहुल गांधी का बयान', राष्ट्रपति को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं बुलाने के आरोप पर बोले चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की राष्ट्रपति को उनके आदिवासी मूल के कारण भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित नहीं किया गया. चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरी तरह गलत, निराधार और भ्रामक है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | आंध्र प्रदेश में मस्जिद पर बीजेपी समर्थकों के पत्थर चलाने के आरोप का सच: फैक्ट चेक | | | | | | | |
| | | | WhatsApp अपने इस फीचर को लेकर भारत सरकार से क्यों भिड़ गया?: Tech Tonic,Ep 28 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिक पर सुनवाई, SC ने ED से पूछे ये 6 सवाल सुप्रीम कोर्ट में आज फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान SC ने आम चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग समेत कुछ सवालों पर ईडी से जवाब मांगा है. | | | | |
| |
|
| |
| | | 'मेरे PM के प्रति कोई मेरा समर्पण नहीं समझ पाया', प्रधानमंत्री के साथ रिश्तों पर बोले चिराग पासवान चिराग पासवान को हाजीपुर सो टिकट मिला है. वो एलजेपी के अध्यक्ष हैं और हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान की सीट कही जाती है. आजतक संवाददाता अंजना ओम कश्यप ने चिराग पासवान से खास बातचीत की और चुनाव से जुड़े सवाल पूछे. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | पूर्वोत्तर में BJP लगाएगी जीत का चौका या कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद? देखें 'सीट सुपरहिट' असम की राजनीतिक जंग का मैदान गर्म है. बीजेपी ब्रह्मपुत्र के वेग से बहने का दावा करती है, जबकि विपक्षी दल संकट में दिखाई दे रहे हैं. असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के नतीजे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से आश्वस्त हैं. पूर्वोत्तर और गुवाहाटी की जनता का चुनावी मूड जानने के लिए देखें सीट सपरहिट. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.