| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज सोमवार को अहम खबरों के साथ हम एक बार फिर हाजिर हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि पहले से फिक्स दो मीटिंग हो जाने के बाद सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी जाएगी, यानी वह मंगलवार के बाद ही मिल सकेंगी. इसके अलावा, IPL 2024 सीजन में CSK एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है, लगातार 2 हार के बाद चेन्नई टीम ने जीत दर्ज की है. और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे एच डी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगा है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | अमित शाह के Edited Video को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन, गृह मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज की FIR केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. साथ ही एडिटेड वीडियो को लेकर X और फेसबुक को लैटर लिखा है. पुलिस ने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जानकारी मांगी है कि ये एडिटेड वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया है. | | | | केजरीवाल से आज जेल में नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता, तिहाड़ प्रशासन ने इस नियम का हवाला देकर नहीं दी इजाजत तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि पहले से फिक्स दो मीटिंग हो जाने के बाद सुनीता केजरीवाल को अपने पति अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी जाएगी. यानी वह मंगलवार के बाद उनसे मिल सकेंगी. | | | | IPL 2024 CSK Vs SRH Match Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ शतक से चूके, पर हैदराबाद की निकाली हवा... पॉइंट्स टेबल में CSK की लंबी छलांग IPL 2024 CSK Vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2024 सीजन में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया. इस मैच में चेन्नई टीम ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज की, जिसके हीरो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रहे. गायकवाड़ इस मैच में 2 रनों से अपना शतक से चूक गए. | | | | एचडी देवेगौड़ा के बेटे और पोते के खिलाफ यौन शोषण का केस, कुक बोली- स्टोर रूम में करते थे छेड़छाड़! पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और पोते हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. उनके घर काम कर चुकी एक कुक ने इस मामले में कर्नाटक के हासन के होलेनरासीपुर थाने में केस दर्ज कराया है. | | | | BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अरविंदर सिंह लवली? प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता ने दिया जवाब अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मेरे बारे में भ्रांति फैलाई जा रही है कि मैंने लोकसभा का टिकट नहीं मिलने की नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया है. यह गलत है. मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं. मेरी लड़ाई उसूलों को लेकर के है. | | | | 'अगर आप भारतीय नहीं हैं तो अमेरिका में CEO नहीं बन सकते', एंबेसडर गार्सेटी का चुटकी भरा अंदाज अमेरिकी एंबेसडर एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका इस साल भारतीय छात्रों से और भी ज्यादा तादाद में आवेदनों पर काम करने की तैयारी कर रहा है. एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी यूनिवर्सिटीज पढ़ाई करने के लिए शानदार जगहें हैं. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | घट रहे जंगलों को बचा पाएगी ग्रीन क्रेडिट स्कीम? ज्ञान ध्यान, Ep 968 | | | | | | | |
| | | | जब रोमन लोगों को टॉयलेट जाने पर देना होता था टैक्स: इति इतिहास, Ep 114 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | राजतिलक: आजमगढ़ के वोटर्स के क्या हैं मुद्दे? अंजना के साथ देखें 'हेलिकॉप्टर शॉट' उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दे छाए हुए हैं. आजमगढ़ के वोटर्स के क्या हैं मुद्दे? अंजना के साथ देखें 'हेलिकॉप्टर शॉट' का ये एपिसोड. | | | | |
| |
|
| |
| | | 'मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं...', नामांकन से पहले अयोध्या पहुंच बोलीं स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी से अपना नामांकन भरेंगी. इस बीच स्मृति ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और अपने लिए जीत की प्रार्थना की. स्मृति ने कहा कि मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि मैं ऐसे युग में जन्मी हूं, जब हमारे रामलला टेंट से भव्य मंदिर में आए हैं. देखें ये वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.