| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज रविवार को अहम खबरों के साथ हम एक बार फिर हाजिर हैं. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इसमें यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई. वहीं, राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके अलावा, संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम IPL 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त देते हुए अपनी 8वीं जीत दर्ज कर ली है. वहीं, तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने दिल्ली में रोड शो किया, इस दौरान उन्होंने जनता से भावुक अपील की. और दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में खतरनाक बवंडर आने से पांच लोगों की मौत और 33 लोगों के घायल होने की खबर है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस CEC में नहीं हुआ फैसला, अब खड़गे के पाले में गेंद दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस अहम बैठक में यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर फैसला हो सकता है. अमेठी और रायबरेली के लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. | | | | रविंद्र भाटी को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी सफाई, पुलिस से की ये मांग राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में बड़ा मोड़ आया है. ये धमकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा के नाम से दी गई थी. लेकिन अब रोहित ने ऐसी कोई धमकी देने से ही इनकार कर दिया है. | | | | IPL 2024 LSG vs RR Match Highlights: लखनऊ को रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स! संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की फिफ्टी IPL 2024 LSG vs RR Match Highlights: आईपीएल के 17वें सीजन में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच दमदार मैच खेला गया. इस मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल की धांसू पारी के दम पर राजस्थान टीम ने जीत दर्ज की. इसके साथ उसने लगभग प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. | | | | जेल में केजरीवाल, पत्नी सुनीता ने दिल्ली में किया पहला रोड शो, जनता से की भावुक अपील राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. खास बात है कि इस रोड शो को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लीड कर रही हैं. प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आग बढ़ रही हैं. | | | | 'एक अंकल दरबार लगाकर...', प्रियंका गांधी ने मंगलसूत्र विवाद पर PM मोदी को घेरा प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि सावधान हो जाओ, कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न.. | | | | दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत, 33 घायल दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए. CNN ने चीनी सरकारी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | जानिए क्यों है इंडिया को नए footwear sizing system की ज़रूरत?: ज्ञान ध्यान, Ep 967 | | | | | | | |
| | | | जब एक तरबूज़ के लिए मारे गए थे हजारों सैनिक: इति इतिहास, Ep 113 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Rajtilak Helicopter Shot: देश का सबसे बड़ा चुनावी शो, प्रयागराज से देखें 'हेलिकॉप्टर शॉट' 2024 का लोकसभा चुनाव, प्रयागराज की जनता के मन में कौन? 'राजतिलक'- आजतक का 'हेलीकाप्टर शॉट' देखिए अंजना ओम कश्यप के साथ. | | | | |
| |
|
| |
| | | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय? कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो चुकी है. इस बैठक में रायबरेली को लेकर निर्णय मल्लिकार्जुन पर छोड़ दिया गया है. चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का अनुरोध किया गया था. इस बारे में अंतिम निर्णय अब कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे. सोनिया गांधी भी इस बैठक में मौजूद थीं. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |