| |
|
|
| |
| नमस्कार, चुनावी सरगर्मियों के बीच आज गुरुवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी प्रचार थम चुका है. अब 13 राज्यों की 88 सीटों पर कल यानी की 26 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, ओवैसी के गढ़ हैदराबाद से कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. इस सीट से कांग्रेस ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को मैदान में उतारा है. इस बीच हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. हालांकि, इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला था. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | दूसरे चरण का प्रचार थमा, 13 राज्यों की 88 सीटों पर होगी वोटिंग... राहुल गांधी-हेमा मालिनी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर दूसरे फेज में यूपी की जिन 8 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं. दूसरे चरण के मतदान में 91 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा. इसमें मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी और मेरठ से चुनावी ताल ठोक रहे अरुण गोविल भी शामिल हैं. | | | | कन्नौज सीट पर आखिरी वक्त में SP ने क्यों बदला कैंडिडेट? जानिए अखिलेश के लिए यह जंग आसान या मुश्किल समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप को कन्नौज से उम्मीदवार बनाया था. 25 अप्रैल को कन्नौज में नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में नामांकन से ठीक पहले अखिलेश यादव को अपना मन क्यों बदलना पड़ा. | | | | हैदराबाद में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी ओवैसी के खिलाफ उतारा प्रत्याशी कांग्रेस ने हैदराबाद से ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को हैदराबाद से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. बता दें कि, कांग्रेस ने अब तक कुल 308 उम्मीदवारों की घोषणा की है. | | | | बिहार: पटना के पुनपुन में JDU लीडर सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने जाम किया रोड पटना के पुनपुन में जेडीयू के युवा लीडर सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इम मामले के बाद आक्रोशित लोगों पटना-गया मार्ग जाम कर दिया. | | | | इटावा में पति-पत्नी आमने-सामने, BJP कैंडिडेट रामशंकर कठेरिया के खिलाफ पत्नी मृदुला ने ठोकी ताल मृदुला ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आजादी है और महिलाओं को भी अधिकार मिलने चाहिए. इसलिए हमने भी निर्दलीय नामांकन किया है. इस बार हम पर्चा वापस नहीं लेंगे, चुनाव में जोर-जोर से प्रचार कर रहे हैं, तो निश्चित ही बड़ी जीत होगी. | | | | दिल्ली को जीत की पटरी पर लाए ऋषभ पंत... गुजरात को पटका, पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग IPL 2024 DC Vs GT Match Highlights: आईपीएल 2024 सीजन में बुधवार को गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच धांसू मुकाबला खेला गया. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है. उसने अपने घर में गुजरात को करारी शिकस्त दी. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने का दावा? BJP नेता के वायरल वीडियो का सच | | | | | | | |
| | | | एक सवाल की वजह से टूट गई 28 साल पुरानी बर्लिन की दीवार?: एक बखत की बात, Ep 11 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | क्या है पतंजलि का 'भ्रामक विज्ञापन' वाला पूरा मामला? देखें भ्रामक विज्ञापन वाले मामले में पतंजलि ने 67 अखबारों में विज्ञापन देकर माफीनामा छपवाया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस माफीनामे को रिजेक्ट कर दिया और योग गुरु बाबा रामदेव को फटकार लगाई. इस मामले में अब 30 अप्रैल को फिर से सुनवाई होनी है. आइए, इस वीडियो के ज़रिए पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन वाले मामले को बारीकी से समझते हैं. | | | | |
| |
|
| |
| | | Election 2024: कन्नौज सीट से खुद अखिलेश को क्यों चुनाव लड़ना पड़ रहा है? देखें कन्नौज लोकसभा सीट से अब खुद अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने की खबर है. सपा ने इस सीट से दो दिन पहले ही तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया था. फिर क्यों 48 घंटे में तेज प्रताप को हटाने की नौबत आ गई और क्यों खुद अखिलेश को इस सीट से उतरना पड़ रहा? | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.