| |
|
|
| |
नमस्कार,आज रविवार को अहम खबरें लेकर हम फिर से हाजिर हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, अब भारतीय निर्वाचन आयोग में चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार अकेले बचे हैं. वहीं, 28 साल बाद इंडिया के मुंबई शहर में हुए 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का क्राउन चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया. इसके अलावा भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है. और गाजा में आसमान से राहत और आफत दोनों एक साथ बरस रही है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | अरुण गोयल का इस्तीफा, अनूप चंद्र पांडेय रिटायर... क्या अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम का अकेले ऐलान करेंगे CEC राजीव कुमार? भारत का निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के प्रावधानों के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और दो अतिरिक्त चुनाव आयुक्तों (ECs) से मिलकर बनता है. राष्ट्रपति सीईसी और अन्य ईसी की नियुक्ति चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर करते/करती हैं. | |  | | Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 बनीं Krystyna Pyszkova, टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई थीं सिनी शेट्टी 28 साल बाद इंडिया के मुंबई शहर में मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन हुआ. चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का क्राउन अपने नाम किया. इसी के साथ लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं. टॉप 4 की रेस से इंडिया बाहर हो गया था. सिनी शेट्टी इंडिया को रीप्रिजेंट करने के लिए पहुंची थीं. | |  | | India Vs England 5th Test: इंग्लैंड को धूल चटाकर रोहित ब्रिगेड ने रचा इतिहास... टेस्ट में 112 साल बाद बना ये महारिकॉर्ड भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है. भारत ने धर्मशाला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से पराजित किया. धर्मशाला टेस्ट मैच में जीत साथ ही भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. | |  | | शरद पवार ने पहले कैंडिडेट का नाम किया घोषित, बारामती से ही चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने पहले उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया. पवार ने बेटी सांसद सुप्रिया सुले को एक बार फिर महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से अपना कैंडिडेट बनाया है. | |  | | 21 दिन में घर वापसी! BJP में गए चंडीगढ़ के 2 पार्षद AAP में लौटे, मेयर चुनाव के बाद बदला था पाला कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चंडीगढ़ के तीन पार्षदों में से 2 ने फिर से घर वापसी कर ली है. दोनों पार्षद- पार्षद-पूनम देवी और नेहा मुसावत फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. | |  | | गाजा में एक साथ बरस रही राहत और आफत, रॉकेट की तरह गिर रहे फूड पैकेट, कई फिलिस्तीनियों की मौत इजरायली हमलों से बेहाल गाजा भूखमरी की कगार पर है. एक तरफ इजरायली सेना के हमलों में लोग जिंदगियां गंवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ खाने-पीने की किल्लत बढ़ती जा रही है. फिलहाल युद्धविराम की संभावना भी खत्म हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी सीजफायर को फिलहाल मुश्किल बताया है. | | | | | | |
| सुनिए |
| |  | | अलग बिस्तर पर सोने से कपल्स के बीच लड़ाईयां कम होती हैं? | | | | | | | |
| |  | | अख़बारों की क्रिएटिविटी, हीरो को खा जाने वाली हीरोइनें और हाथी का जूस: तीन ताल S2 E42 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | हमलावरों ने रास्ता रोककर गोलियों से भून डाला, निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वीडियो सामने आया है. उसकी करीब 9 महीने पहले कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी हत्या हुई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी गाड़ी में सवार निज्जर का हमलावर रास्ता रोककर उसे गोलियों से भून डालते हैं. देखें ये वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
 | | | इजरायल में हुए विस्फोट में केरल से गए मजदूर की मौत, आतंकी गुट हिजबुल्लाह जिम्मेदार! इजरायल की उत्तरी सीमा पर हुए एक विस्फोट में केरल से गए एक मजदूर की मौत हो गई. इजरायल ने इसके लिए आतंकी गुट हिजबुल्लाह को जिम्मेदार बताया है. इस बीच लगातार ये बात सामने आ रही है कि युद्ध-प्रभावित इस देश में, भारतीयों का वर्कफोर्स की तरह जाना कितना सेफ है. देखें वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.