| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज शुक्रवार को अहम खबरें लेकर हम फिर हाजिर हैं. महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PM उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है. वहीं, चुनावी तैयारियों मे जुटी बीजेपी पश्चिम बंगाल में क्रिकेट के बड़े चेहरे मोहम्मद शमी पर दांव लगा सकती है. इसके अलावा कांग्रेस को साउथ में बड़ा झटका देते हुए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच स्वीडन NATO में शामिल हो गया है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | '400 पार' के दावे के सामने राहुल का 30 लाख नौकरी का वादा... नैया पार लगाएगा रोजी-रोटी वाला चुनावी दांव? राहुल गांधी इस वक्त लोकसभा चुनाव में खाली पदों को भरने, पेपर लीक रोकने वाला कानून लाने का वादा गारंटी के साथ कर रहे हैं. लेकिन उन्हीं की पार्टी के गठबंधन वाली झारखंड सरकार में साढ़े तीन पद खाली हैं और बेरोजगार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं यूपी में भी बेरोजगार लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. | | | | मोदी सरकार का चुनावी तोहफा- DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान, LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी रहेगी जारी चुनाव से पहले सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 2024-25 के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है. | | | | लद्दाख की जनता क्यों है नाराज? सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर... अनुच्छेद 371 की हो रही चर्चा लद्दाख की जनता केंद्र सरकार से नाराज है. जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद अब लद्दाख के लोग विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं. इस बीच लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी मांगों को नजरअंदाज करने पर 21 दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. | | | | बंगाल में मोहम्मद शमी को चुनावी मैदान में उतार सकती है BJP, इस सीट से लोकसभा का टिकट देने की तैयारी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी अब राजनीति में भी हाथ आजमा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शमी को बंगाल की बशीरहाट सीट से उतारना चाह रही है और इस पर अंतिम फैसला शमी को लेना है. | | | | Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को साउथ में बड़ा झटका, केरल के पूर्व CM की बेटी BJP में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. उन्हें बीजेपी का दामन थामने के बाद मीडिया से कहा कि वो लंबे वक्त से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज थीं. उन्होंने इस बारे में पार्टी आलाकमान को भी शिकायत की थी, लेकिन पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है. | | | | रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच स्वीडन NATO में हुआ शामिल, पुतिन की बढ़ेगी टेंशन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इसी बीच रूस को तगड़ा झटका लगा है. क्योंकि स्वीडन गुरुवार को नाटो का 32वां सदस्य बन गया. नाटो से जुड़ने वाले सदस्य देश इस बात पर सहमत हैं कि यदि उनमें से किसी एक पर कोई दूसरा देश हमला करता है, तो सभी मिलकर हमला करने वाले देश को जवाब देंगे. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | रामसेतु पर चलकर श्रीलंका आते-जाते थे लोग? | | | | | | | |
| | | | ड्राई आइस खाने पर ख़ून की उल्टियां क्यों आने लगती हैं? | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | Lok Sabha Election: चुनाव के लिए क्या है AAP की रणनीति? जानें टीम केजरीवाल का प्लान देश में कुछ महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में गठबंधन के तहत 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. अब पार्टी वोट मांगने के लिए अपने कैंपेन की रणनीति पर मंथन भी शुरू कर चुकी है. हाल ही में चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के चारों उम्मीदवारों के साथ बैठक की. | | | | |
| |
|
| |
| | | रिंकू सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर! T20 वर्ल्ड कप के जगह पक्की? भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह के लिए फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल जून में होने वाले टी twenty वर्ल्ड कप के लिए रिंकू की भारतीय टीम में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. इसका खुलासा रिंकू के धर्मशाला पहुंचने के बाद सामने आई एक रिपोर्ट के बाद हुआ है. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.