| |
|
|
| |
नमस्कार,आज मंगलवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर है. CAA लागू होने के बाद पश्चिम बंगाल और केरल सरकार ने इसका विरोध किया है. CAA को लेकर जिला स्तर पर एंपावर्ड कमेटी गठित होगी, जो नागरिकता को लेकर फैसला लेगी. लोकसभा चुनाव को लेकर आंध्र प्रदेश में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है. उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक बार फिर बैठक हुई. यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है. रमजान का पाक महीना आज से शुरू हो गया है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | केरल और बंगाल में लागू नहीं हो सकेगा CAA? जानें- क्या कहते हैं कानूनी प्रावधान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके साथ ही सीएए लागू हो गया है. हालांकि, केरल और पश्चिम बंगाल की सरकार ने इसे लागू नहीं करने की बात कही है. ऐसे में जानते हैं कि क्या राज्य सरकारें इस कानून को लागू करने से रोक सकती हैं. | |  | | CAA में जिला स्तर पर गठित होगी एंपावर्ड कमेटी, नागरिकता को लेकर फैसला लेने का अधिकार केंद्र सरकार ने सीएए की अधिसूचना जारी कर दी है. अब जानकारी आ रही है कि CAA में जिला स्तर पर एंपावर्ड कमेटी का गठन किया जाएगा. जो हर जिले में काम करेगी और कमेटी ही तय करेगी कि आवेदन करने वाले को नागरिकता देनी है या नहीं. इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर भी एक कमेटी काम करेगी. | |  | | आंध्र में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, 17 सीटों पर TDP तो 6 पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव, जनसेना को मिली 2 सीट भाजपा, चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और पवन कल्याण की पार्टी जन सेना ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. तीनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है. आंध्र प्रदेश में बीजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और टीडीपी 17 सीटों पर तो जनसेना 2 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी. | |  | | दूसरी लिस्ट फाइनल करने को BJP की अहम बैठक, महाराष्ट्र-बिहार समेत इन राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा बीजेपी ने अभी तक महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, तमिलनाडु जैसे राज्यों में एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. महाराष्ट्र और बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत जारी है. पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के साथ आने की बात कही जा रही है और उसी के बाद सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. | |  | | 'एल्विश यादव ने दी जान से मारने की धमकी', यूट्यूबर के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज एल्विश यादव के खिलाफ दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि उन्हें और उनके भाई को एल्विश और उनसे जुड़े लोगों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं. | |  | | Ramadan 2024: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, इन गलतियों से बचें रोजेदार रमजान के पाक महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा रखने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी खाते हैं, जिसके बाद तय समय के अनुसार रोजा शुरू हो जाता है. शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल दिया जाता है. रोजा रखने वाले लोगों को कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है. छोटी सी गलती की वजह से रोजा टूट सकता है. | | |
| सुनिए |
| |  | | बिशन सिंह बेदी जिसने एक सच बोल कर करोड़ों रुपये गवां दिए: नामी गिरामी, Ep 243 | | | | | | | |
| |  | | रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | वारदात: डॉन बनेगा दूल्हा, पुलिसवाले बाराती, जमानत पर होगी शादी! जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी होने जा रही है. दिल्ली के संतोष गार्डन और सोनीपत के जठेड़ी गांव में इस खास शादी की तैयारी पूरी हो चुकी हैं. तीन राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों नें भी सुरक्षा के लिए कमस कस ली है. देखें वारदात. | | | | |
| |
|
| |
 | | | क्या नागरिकता छीनता है CAA? जानें क्या हैं प्रावधान आज गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन नियम 2024 को अधिसूचित कर दिया है. इसकी अधिसूचना के बाद देशभर में कई जगहों पर पुलिस अलर्ट हो गई है. सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है ताकि चुनावी माहौल में CAA को लेकर कोई भी गलत सूचना, जानकारी, भ्रम, अफवाह ना फैला सके. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.