|
|
|
|
नमस्कार, लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई. ये बैठक नई दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ये बैठक लगभग चार घंटे चली. मार्च की शुरुआत कारोबारी-उद्योगपतियों के प्रदर्शन से होने जा रही है. कारोबारी भी पंजाब के हैं. ये कारोबारी केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च की पहली तारीख को ही बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं. वहीं, पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. |
|
|
|
आपके लिए |
| BJP CEC Meeting: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर PM मोदी के साथ 4 घंटे मंथन... पहली लिस्ट जल्द बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ये बैठक लगभग चार घंटे तक चली. इस बैठक में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया. बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट एक या दो दिन में जारी की जा सकती है. | | | किसानों के बाद अब विरोध में पंजाब के उद्योगपति, आयकर कानून में नए क्लॉज से हैं नाराज, समझें- पूरा नियम किसानों के बाद अब पंजाब के कारोबारी-उद्योगपति भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे हैं. मार्च की पहली तारीख को पंजाब के कारोबारियों ने 'रेल रोको' आंदोलन आह्वान किया है. ये आंदोलन आयकर कानून की एक धारा में नया क्लॉज जोड़े जाने के खिलाफ है. | | | केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के काफिले की कार को पिकअप ने मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार यह घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की है. यहां थाना असोथर के बनपुरवा मोड़ पर मंत्री के काफिले की कार को सामने से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इस हादसे में दारोगा और एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. | | | UP में ओबीसी वोटर्स को साधने के लिए BJP ने तैयार किया बड़ा प्लान उत्तर प्रदेश में चौरसिया वर्ग के लिए भाजपा ने एक खास मास्टर प्लान तैयार किया है. इस मास्टर प्लान के तहत उत्तर प्रदेश में भाजपा 1 मार्च से चौरसिया समाज जनचेतना रथ यात्रा निकालेगी. इसके दौरान यूपी और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा. | | | 'वकील हसन ने सुरंग से मजदूरों को बचाया इसकी जानकारी नहीं थी...', बुलडोजर एक्शन पर DDA का बयान, घर गिराने को सही ठहराया डीडीए ने कहा कि अभियान से पहले या उसके दौरान किसी भी समय डीडीए अधिकारियों को उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन में रैट माइनर वकील हसन के हालिया योगदान की जानकारी नहीं थी. देर शाम जब इस बात का पता चला तो डीडीए के अधिकारियों ने वकील हसन और उनके परिवार के लिए आश्रय की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद मौके पर जाकर उनसे संपर्क किया. | | | Bangladesh: ढाका की सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 43 लोगों की मौत बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर सात मंजिला इमारत में आग लगी. ये आग इमारत के फर्स्ट फ्लोर के एक रेस्तरां में लगी और जल्द ही ऊपर की मंजिलों की तरफ तेजी से फैलने लगी. | | | | |
सुनिए |
| | | बांग्लादेश- नेपाल ने ऐसा क्या किया कि भारत से आगे निकल गए?: पढ़ाकू नितिन, Ep 137 | | | | | | |
| | | वो लिमिटेशंस जिनकी वजह से IVF सौ फीसदी सफल नहीं होता: ज्ञान ध्यान, Ep 925 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | देश में 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए लॉ कमीशन ने बनाया कौन सा फॉर्मूला? लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. मार्च के महीने में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इसी बीच, लॉ कमीशन संविधान में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर एक नया चैप्टर जोड़ने और 2029 के मिड तक देश में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश कर सकता है. देखें वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | TMC ने शाहजहां शेख पर की कार्रवाई, पार्टी से 6 साल के लिए किया निलंबित पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली मामले का मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस के एक्शन के बाद अब पार्टी ने भी एक्शन लिया है. तृणमूल कांग्रेस ने शाहजहां शेख को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है. उसकी गिरफ्तारी बीजेपी और टीएमसी नेताओं क्या प्रतिक्रिया दी. देखें वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.