|
|
|
|
नमस्कार, आज बुधवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर है. हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर संकट मंडराने लगा है. हिमाचल में जिन विधायकों ने कांग्रेस को 'धोखा' दिया है, उन पर पार्टी एक्शन भी नहीं ले पाएगी.यूपी में सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग से बीजेपी का 8वां उम्मीदवार जीत गया है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने पर 26 साल पुराना घटनाक्रम चर्चा में आ गया है. कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का दावा किया गया है. राजस्थान में डेंटल डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला को अर्ध बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. |
|
|
|
आपके लिए |
| हिमाचल राज्यसभा चुनाव में हार के बाद क्या जाएगी सुक्खू सरकार? आज राज्यपाल से मिलेगा बीजेपी विधायक दल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, लेकिन उम्मीदवार हर्ष महाजन राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी साथ कांग्रेस का नहीं दिया. यह पहली बार है जब राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों में बराबर-बराबर वोट मिलने की वजह से पर्ची से हार जीत का फैसला किया गया. | | | हिमाचल में फंस गई कांग्रेस, जिन विधायकों ने दिया 'धोखा' उनपर एक्शन भी नहीं ले पाएंगे सुक्खू! हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला हो गया है. यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए हैं, क्योंकि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी. जबकि, सिंघवी की जीत तय मानी जा रही थी. ऐसे में जानते हैं कि क्या कांग्रेस इन बागी विधायकों पर कोई एक्शन ले सकती है या नहीं? | | | राज्यसभा चुनाव: सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग से जीता बीजेपी का 8वां उम्मीदवार, अखिलेश के तीसरे प्रत्याशी को मिली हार राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के नतीजे आ गए हैं. यहां बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने 'अंतरात्मा' की आवाज सुनकर क्रॉस वोटिंग की. इससे सपा के एक उम्मीदवार को हार मिली और बीजेपी के आठवें उम्मीदवार का राज्यसभा पहुंचने का रास्ता साफ हुआ. | | | राज्यसभा चुनाव में 26 साल पहले हुई वो क्रॉस वोटिंग, जिसने तोड़ दी थी कांग्रेस! इतिहास गवाह है कि क्रॉस वोटिंग की घटनाएं होती रही हैं. ऐसा ही एक मामला 1998 के राज्यसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. 1998 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार अपनी ही पार्टी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गया था. माना जाता है कि इसी घटना की वजह से शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की स्थापना की थी. | | | कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, BJP का दावा कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव हुए थे. इनमें से तीन कांग्रेस और एक बीजेपी ने जीती है. कांग्रेस की ओर से अजय माकन, सैयद नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी के नारायण सा भांडगे भी चुनाव जीत गए हैं. | | | Rajasthan: इलाज की आड़ में हैवानियत! बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, अश्लील वीडियो बनाए… डॉक्टर ने 7 बार किया रेप राजस्थान के जालोर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दाढ़ के दर्द का इलाज कराने गई महिला को डेंटिस्ट ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ 7 बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. | | | | |
सुनिए |
| | | किडनैपिंग तो सुना होगा लेकिन ये वर्चुअल किडनैपिंग क्या बला है: Tech Tonic, Ep 19 | | | | | | |
| | | रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट | | | | | | |
|
देखिये |
| | | 'जब ईमान ही बेच दिया...', राज्यसभा चुनाव में हार के बाद बोले हिमाचल के सीएम सुक्खू; देखें हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला हो गया है. यहां कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी हार गए हैं. 68 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक थे. सिंघवी की जीत तय मानी जा रही थी. लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी. इससे पूरा समीकरण बदल गया. इस पूरे वाकये पर सीएम सुक्खू ने क्या कहा? देखें वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए क्या है तैयारी? जानें 3 दिन का जश्न, 1000 मेहमान, परोसे जाएंगे 2500 तरह के पकवान... मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.