| |
|
|
| |
| नमस्कार, हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की हत्या की जांच शुरू कर दी गई है. राठी पर रविवार को आई-10 से आए कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी. उनके एक सुरक्षाकर्मी जयकिशन की भी गोलीबारी में मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के पांच नए एम्स का लोकार्पण किया. यूपी के रायबरेली एम्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की, जबकि मोदी ने विकास कार्य किया है. जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेश रहेगा. वहीं, बिहार में एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | कार से पीछा कर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, सियासी रंजिश या कोई और वजह... नफे सिंह हत्याकांड के बाद उठे ये सवाल हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके बेटे ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश है. कुछ हमलवारों ने राठी की कार पर 40-50 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें उनकी और सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. उनकी हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. | | | | 'कांग्रेस के शाही परिवार ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की', PM Modi का गांधी-नेहरू परिवार पर हमला यूपी के रायबरेली में एम्स का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी-नेहरू परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की है, जबकि काम सिर्फ मोदी ने किया है. | | | | 'कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा', बेंगलुरु में बोले नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाए रखने के लिए इसकी विविधता को बचाए रखना जरूरी है. | | | | संयुक्त किसान मोर्चा ने किया 'WTO क्विट डे' का ऐलान, आज नेशनल और स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर करेंगे प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 26 से 29 फरवरी तक अबू धाबी में होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में खेती को डब्ल्यूटीओ से बाहर रखने के लिए विकसित देशों पर दबाव डाला जाए. | | | | बिहार में भीषण हादसा, बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौत कैमूर जिले में एनएच-2 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही थी. बाइक को टक्कर मारने के बाद वो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई. इसके बाद सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस को तलाशी के दौरान दो मृतकों के पास से आधार कार्ड मिले हैं. | | | | अफगानिस्तान: तालिबान ने ऑस्ट्रिया के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को रिहा किया, जासूसी के शक में बीते साल किया था गिरफ्तार तालिबान ने ऑस्ट्रिया के 84 वर्षीय धुर दक्षिणपंथी नागरिक को रिहा कर दिया है. उन्हें बीते साल जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था. ऑस्ट्रियाई सरकार ने इसके लिए कतर और यूरोपीय संघ का आभार जताया है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | हैंगओवर से सिर दर्द और बेचैनी क्यों होती है?: ज्ञान ध्यान, Ep 923 | | | | | | | |
| | | | एफिल टॉवर को दो बार बेचने वाला ठग, जो गर्लफ्रेंड के चलते दबोचा गया: इति इतिहास, Ep 96 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | हरियाणा INLD अध्यक्ष नफे सिंह की हत्या, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; देखें घटनास्थल की तस्वीरें हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक कार्यकर्ता की भी मौत हुई है. कार से आये अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. बराही फाटक के पास ये वारदात हुई. देखें ये वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | Lok Sabha Election 2024: शुरू हुआ चुनावी संग्राम, कौन किसके साथ? 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन मोर्चाबंदी में लगा है. लेकिन विपक्षी दलों में अब तक सीट बंटवारे पर बात पूरी तरहे नहीं बन सकी है. 'इंडिया' गठबंधन को मजबूती से आगे ले जाने के लिए विपक्षी पार्टियां सीट बंटवारे के फॉर्मूले का इंतजार कर रही हैं. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |