|
|
|
|
नमस्कार, किसानों और सरकार के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है. हालांकि इन बैठकों में सहमति नहीं बन सकी. आज एक बार फिर किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होगी. इस बीच राकेश टिकैत ने कहा कि अगर अटल-आडवाणी की सरकार होती तो किसानों की बात मानती. कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है, MP के पूर्व CM कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है, आज इसका आखिरी दिन है, जिसमें अमित शाह कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे. |
|
|
|
आपके लिए |
| दिल्ली कूच या घर वापसी? केंद्र और किसान संगठनों के बीच आज अहम बैठक, पढ़ें- कहां अटकी है बात किसानों और सरकार के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है. हालांकि इन बैठकों में सहमति नहीं बन सकी है. इसके बाद अब रविवार को एक बार फिर किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की बैठक में कोई समाधान निकल सकता है. | | | राज्यसभा की चाहत बनी खटास की वजह, कमलनाथ को रोकने की कोशिश भी नहीं करेगी कांग्रेस! कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. चर्चाएं तेज हैं कि कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की पटकथा लिखी जा चुकी है. बस इसे अमलीजामा पहनाना बाकी है. ऐसे में सवाल भी उठ रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि इंदिरा गांधी ने जिसे अपना तीसरा बेटा बताया था, वो कमलनाथ अचानक बीजेपी में क्यों जाने वाले हैं? | | | Suhani Bhatnagar Death: 'दंगल' की छोटी बबीता के निधन से दुखी जायरा वसीम, बोलीं- वो कितने दर्द में... आमिर खान संग सुहानी ने 'दंगल' में काम किया था. एक्ट्रेस ने छोटी बबीता फोगाट का रोल अदा किया था. सुहानी की को-स्टार जायरा वसीम ने पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है. जायरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं शॉक्ड हूं और मेरे पास शब्द नहीं अपनी फीलिंग कैसे बयां करूं. सुहानी भटनागर के निधन ने मुझे हिलाकर रख दिया है. | | | अमित शाह आज कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के खिलाफ लाएंगे प्रस्ताव, जानें- BJP अधिवेशन के पहले दिन क्या-क्या हुआ किसानों के आंदोलन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि किसी भी सरकार ने किसानों के लिए उतना काम नहीं किया जितना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए किसान परिवार से कम नहीं हैं. | | | ज्ञानपीठ पुरस्कार का ऐलान, गीतकार गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिलेगा सम्मान ज्ञानपीठ चयन समिति ने एक बयान में कहा, "यह पुरस्कार (2023 के लिए) दो भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को देने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार गुलजार को चयनित किया गया है." | | | 'अटल-आडवाणी की सरकार होती तो...', किसान आंदोलन पर बोले राकेश टिकैत, हरिद्वार से गाजीपुर बॉर्डर तक प्रदर्शन का ऐलान किसान नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में महापंचायत में कहा कि किसानों पर अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये सरकार अगर अटल-आडवाणी की होती तो हमारी बात मानती, लेकिन ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. जिनसे आपकी लड़ाई है, वो आपको दिखाई नहीं देगा. | | | | |
सुनिए |
| | | ट्रैक्टरिस्ट किसान, ट्रिमर के साथ प्रयोग और चतुर चंदेबाज़: तीन ताल, S2 E39 | | | | | | |
| | | क्या है MSP का वो फॉर्मूला, जिस पर अडे़ हैं किसान?: ज्ञान ध्यान, Ep 917 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | वाराणसी पहुंची न्याय यात्रा, राहुल गांधी बिहारी छात्र से हुए रूबरू, पूछे ये सवाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज वाराणसी में है और वो बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिये काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच गये हैं. पूजन दर्शन के बाद राहुल लोगों को संबोधित करेंगे. इस दौरान राहुल ने एक बिहारी छात्र से बात की. देखें ये बातचीत. | | | |
|
|
|
| | | तमिलनाडु: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई की मौत, देखें मौके की तस्वीरें तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में यहां काम करने वाले 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. देखें वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.