|
|
|
|
नमस्कार, आज गुरुवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. हरिद्वार में हर की पौड़ी में एक बीमार बच्चे को परिजन ने पानी में डुबोकर मार दिया है. पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया है. दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रामायण की एक प्रति और हनुमानजी की तस्वीर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तेलंगाना में एंटी करप्शन टीम ने एक सरकारी अधिकारी के आवास पर छापेमारी में 100 करोड़ की संपत्ति बरामद की है. |
|
|
|
आपके लिए |
| मजबूरी या चुनावी दांव? समझें- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी. ममता बनर्जी ने बुधवार को इसका ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले को विपक्षी इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले लड़ने का फैसला क्यों लिया? | | | 'हरिद्वार में नहाने से ब्लड कैंसर ठीक हो जाएगा...', क्या अंधविश्वास के चक्कर में 5 साल के बच्चे की हुई मौत? हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. एक परिवार 5 साल के बच्चे को लेकर हर की पौड़ी पहुंचा, यहां बच्चे की मृत्यु हो गई. आरोप है कि साथ आई महिला ने बच्चे को गंगा में डुबाकर मार डाला. इसको लेकर वहां हंगामा हो गया. | | | अयोध्या में हमले की साजिश, भगवंत मान को धमकी... अब बुरा फंसा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू Gurpatwant Singh Pannun: सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया कि अमृतसर के श्री दुर्गियाना मंदिर का हिंदू धर्म में कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं है. खालिस्तान समर्थक नेता ने मंदिर प्रबंधन को अपने द्वार बंद करने और चाबियां स्वर्ण मंदिर प्रशासन को सौंपने की भी चेतावनी दी थी. | | | दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल के बाद हड़कंप मच गया. दरअसल, दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी | | | हिंदू लड़के ने जलाई रामायण और हनुमानजी की तस्वीर, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रामायण की एक प्रति और हनुमानजी की तस्वीर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने अपने कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में ये मामला आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. | | | तेलंगाना में एंटी करप्शन टीम ने अधिकारी के आवास पर की छापेमारी, 100 करोड़ की संपत्ति बरामद भ्रष्टाचार निरोधक संस्था की 14 टीमों की तलाशी दिनभर जारी रही और गुरुवार को फिर से शुरू होने की संभावना है. बालकृष्ण के घर, कार्यालयों, उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद हुई. | | | | |
सुनिए |
| | | OnePlus 12 ‘Upgrade’ के मामले में बाकी स्मार्टफोन्स से आगे कैसे?: सबका मालिक Tech | Ep 153 | | | | | | |
| | | रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट | | | | | | |
|
देखिये |
| | | मुंबई मेट्रो: महाराष्ट्र कॉपरेटिव बैंक केस में ED ने रोहित पवार से 11 घंटे की पूछताछ महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने शरद पवार के पोते रोहित पवार से 11 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. वहीं सुप्रिया सुले रोहित पवार को ईडी ऑफिस के बाहर तक छोड़ने पहुंची थीं. दूसरी ओर कोविड खिचड़ी घोटाले में ईडी ने समन भेजकर संजय राउत के भाई संदीप राउत को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया है. देखें मुंबई मेट्रो. | | | |
|
|
|
| | | ममता के ऐलान के बाद डैमेज कंट्रोल की कवायद में जुटी कांग्रेस, उठाएंगे ये कदम... लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है. ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है. जिसके बाद कांग्रेस की ओर से डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के सीनियर लीडर ममता से बात करेंगे. देखें वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.