| |
|
|
| |
| नमस्कार, रामलला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंच गई है. इसी मूर्ति को गर्भगृह में रखा जाएगा. क्रेन की मदद से मूर्ति को राम मंदिर परिसर के अंदर ले जाया गया. राजस्थान के CM भजनलाल को जयपुर की सेंट्रल जेल से जान से मारने की धमकी दी गई है. भारत ने पाकिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक पर कहा कि आत्मरक्षा के लिए ईरान ने ऐसा कदम उठाया. मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के बाहर रनवे पर यात्रियों के खाना खाने पर एक्शन लिया गया है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | क्रेन की मदद से राम मंदिर परिसर में पहुंची रामलला की मूर्ति, आज गर्भगृह में होगी स्थापित अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. अब बुधवार को रामलला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंच गई है. गुरुवार को मूर्ति को गर्भगृह में रखा जाएगा. इससे पहले राम मंदिर परिसर में रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को भ्रमण कराया गया था. | | | | राजस्थान: जयपुर सेंट्रल जेल से CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने जब आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि जेल में बंद एक कैदी ने धमकी दी. | | | | 'आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई को समझते हैं', पाकिस्तान में ईरान के मिसाइल अटैक पर भारत का बयान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'यह मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. जहां तक भारत की बात है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. हम उन एक्शन को समझते हैं जिन्हें देश आत्मरक्षा में लेता है. | | | | यात्रियों ने रनवे पर बैठकर खाया था खाना... अब IndiGo पर 1.2 करोड़, मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के बाहर रनवे पर कुछ यात्री जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे. आरोप था कि कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो गई थी और बाद में यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना खिलाया गया. | | | | मणिपुर: उग्रवादियों का पुलिस चौकी पर हमला, इलाज के दौरान दूसरे जवान की भी मौत मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान मणिपुर राइफल्स के जवान वांगखेम सोमोरजीत और ताखेलंबम शैलेश के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने मोरेह में एसबीआई के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की. इसके अलावा, उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है. | | | | IND vs AFG 3rd T20 Match Score Update: दूसरे सुपर ओवर में जीता भारत... रवि बिश्नोई बने हीरो, सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से रौंदा IND vs AFG 3rd T20 Match Score Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को बेंगलुरु में खेला गया. मैच काफी रोमांचक अंदाज में टाई हुआ. इसके बाद सुपर ओवर भी टाई हुआ. फिर दूसरे सुपर ओवर में जाकर भारतीय टीम जीती और सीरीज में क्लीन स्वीप किया. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | Ferrari ने बेइज्ज़त किया तो ट्रैक्टर बनानेवाले ने Lamborghini बना दी!: एक बखत की बात, Ep 04 | | | | | | | |
| | | | QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो सावधान: Tech Tonic Ep 13 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 3.4 फीट ऊंचा, मकराना पत्थर से तैयार, जानें रामलला के आसन की खासियत अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका आसन भी तैयार हो गया है. रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है, जिसे मकराना पत्थर से बनाया गया है. इस पत्थर और आसन की और क्या खासियत है? जानिए इस वीडियो में. | | | | |
| |
|
| |
| | | Vardaat: गोवा के चाइल्ड मर्डर केस में नया ट्विस्ट, कत्ल के 'मोटिव' में उलझी पुलिस! गोवा में अपने ही बेटे की हत्या के मामले में AI एथिक्स एक्सपर्ट सूचना सेठ जहां खुद को निर्दोष बता रही है तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बेटे की हत्या करने से पहले सूचना सेठ ने न्यू ईयर पर गोवा की यात्रा की थी. देखें वारदात. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |