| नमस्कार, 'मोदी सरनेम' वाले बयान को लेकर दर्ज मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई. हिंडनबर्ग ने अडानी के बाद अब जैक डॉर्सी की अगुवाई वाली कंपनी ब्लॉक इंक को लेकर रिपोर्ट जारी की है. इसमें कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया है. यह खुलासा कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार महिला ने किया है. उमेश पाल हत्याकांड का इनामी शूटर अरमान और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सामने आया है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं है, वे हर व्यक्ति के भगवान हैं. |