| नमस्कार, दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी झटके महसूस किए गए.उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद के दफ्तर पर छापेमारी की. इस दौरान 9 पिस्टल और करीब 80 लाख रुपए बरामद हुए. अमृतपाल सिंह केस में खालिस्तानी साजिश की 'Toolkit'का खुलासा हुआ है. अमेरिका और कनाडा में इसी के जरिए उसे सपोर्ट मिल रहा है. अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर पर चोरी के मामले में नौकरानी और कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. |