Aajtak News Update

 
मंगलवार, 21 मार्च 2023
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
दिल्ली सरकार के मंगलवार को पेश होने वाले बजट पर पेच फंस गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बजट को मंजूरी नहीं दी है. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि AAP सरकार ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा विज्ञापनों के लिए ज्यादा राशि का प्रावधान किया है. वहीं, AAP सरकार ने कहा कि बजट को लेकर झूठ बोला जा रहा है.
दक्षिण दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपनी दलील में कहा कि श्रद्धा वॉल्कर मामले में विश्वसनीय और पुख्ता सबूतों के जरिए आपत्तिजनक परिस्थितियां स्पष्ट रूप से सामने आती हैं. इस मामले से संबंधित सभी घटनाओं की परिस्थियों को देखते हुए आफताब के अपराध के बारे में एक निष्कर्ष निकलता है कि आरोपी ने सोच समझ कर इस घटना को अंजाम दिया.
'वारिस पंजाब दे' का स्वयंभू मुखिया अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है. उसे 'भगोड़ा' करार दिया जा चुका है. पंजाब पुलिस शनिवार से ही अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है. जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हमने अमृतपाल की गाड़ी का 20 से 25 किलोमीटर तक पीछा किया. वो सामने बैठा था. संकरी गलियां थीं और किसी तरह वो अपनी गाड़ी बदलकर वहां से भागने में कामयाब रहा.
सुनिए
 
  बॉलीवुड के सबसे मुंहफट और शरीफ़ 'विलेन' थे अमजद ख़ान: नामी गिरामी, Ep 192  
 
 
 
  बस ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए झगड़ती महिला के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक  
 
 
 
देखिये
 
अमृतपाल सिंह पंजाब के अमृतसर के जल्लूपुर गांव का रहने वाला है. फरवरी 2022 तक अमृतपाल सिंह दुबई में रह कर अपने रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट बिजनेस में मदद कर रहा था. इससे पहले अमृतपाल की खालिस्तान समर्थक नेताओं के विपरीत लाइफ स्टाइल थी. वो सिख जीवन शैली का पालन नहीं करता था. यही वजह है कि उसने दुबई में रहते हुए पगड़ी नहीं पहनी.
 
 
 
 
 
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2023 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form