| नमस्कार, रविवार की मुख्य खबरें लेकर हम फिर हाजिर हैं. पंजाब पुलिस को वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश है. पुलिस ने शनिवार को उसके घर रेड डाली और उसके बॉडीगार्ड सहित कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इसके अलावा बीती शाम इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे. इस दौरान पीएम ने कहा कि पहले घोटालों की खबरें ज्यादा आती थीं, आज भ्रष्टाचारियों पर एक्शन की न्यूज आती है. मुंबई से सटे मीरा रोड में अयोजित दिव्य दरबार कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें किसी को भी प्रमाण देने की जरूरत नहीं है. जिन्हें भी प्रमाण चाहिए वह उनके दिव्य दरबार में आ सकता है. |