Aajtak News Update

 
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आज़म खान समेत अन्य लोगों पर सरकारी मशीनों को गायब करने और उन्हें कटवाकर जौहर यूनिवर्सिटी में दबाने का आरोप है. नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खान और यूनिवर्सिटी के उपकुलपति सुल्तान मोहम्मद खान के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.
8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का निधन हुआ था. वे 96 साल की थीं. एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं. सोमवार को दिनभर उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चली. इस दौरान कई परंपराएं निभाईं गईं. भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन पहुंकर महारानी को अंतिम विदाई दी. दुनियाभर से करीब 2 हजार वीवीआईपी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे.
राजस्थान के नागौर कोर्ट में सोमवार को सब कुछ सामान्य था. तभी गोलियों की तड़तड़ाहट होने लगी. हमलावर गैंगस्टर संदीप बिश्नोई पर गोलियां बरसा रहे थे. सभी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से आए थे. संदीप को 9 गोलियां मारी गईं थीं. इस शूटआउट की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के विरोधी गैंग के कौशल चौधरी और बंबिहा गैंग ने ली है.
सुनिए
 
  BJP-अमरिंदर सिंह की दोस्ती में दोनों को क्या मिलने वाला है?: दिन भर,19 सितंबर  
 
 
 
  नेताओं के 'सस्ते' कॉस्ट्यूम, मर्सिडीज़ का मर्सिया और लुंगी में शीर्षासन: तीन ताल, Ep 101  
 
 
 
देखिये
 
ईरान में हिजाब को लेकर कोहराम मचा हुआ है. हिजाब के खिलाफ महिलाओं का एक धड़ा, सरकार और ईरान की मॉरल पुलिसिंह से भिड़ रहा है और इसकी शुरुआत ईरान में 16 सितंबर को एक 22 साल की लड़की महसा आमीनी की मौत से हुई है. ईरान की हिजाब पुलिस की कस्टडी में 22 साल की महसा अमीनी के सिर में गहरी चोट लगी. उनके कान से खून बहने लगा. अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया, लोग हैरान हैं कि ये कैसे हो सकता है. आखिर, ईरान में पुलिस की कस्टडी में इतने हार्ट फेल क्यों होते हैं? जानें क्या इसके पीछे का कारण.
 
 
 
 
 
इधर यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी की जंग चल रही है तो उधर बंगाल में टीएमसी बनाम बीजेपी की जंग धारदार हो रही है, बीजेपी के नब्बना अभियान के जवाब में आज टीएमसी के एक विधायक ने खुली धमकी दे डाली, विधायक मदन मित्रा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को वो दस मिनट में सबक सिखा सकते हैं, बस दो लड़कों के साथ देसी बम भेजेंगे और बड़ी-बड़ी बात करने वाले भाग खड़े होंगे. देखें ये वीडियो.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
Download Html | Send Mail
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form