Aajtak News Update

 
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022
 
 
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
 
आपके लिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने समरकंद जा रहे हैं. कोविड के बाद ये पहली बार है जब SCO के सारे नेता आमने-सामने की बैठक में शामिल होने उज्बेकिस्तान पहुंच रहे हैं. दुनियाभर की नजरें इस बैठक के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी हैं.
थैंक गॉड फिल्म दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले यह विवादों में फंस गई है. भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य माने जाते हैं. फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त को मॉडर्न अवतार में अलग-अलग जोक्स मारते दिखाया गया है. ये बात जौनपुर के कायस्थ समाज को नागवार गुजरी. एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच चल रही तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है. जो हिंसा का दौर बंगाल विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ था, उसका दौर अभी भी बंगाल की सड़कों पर समय-समय पर दिखता रहता है. अब मंगलवार को बीजेपी के एक विरोध प्रदर्शन ने राज्य में फिर हिंसा भड़का दी है. कुछ जगहों पर अगर बीजेपी की पुलिस से तकरार हुई है तो कुछ इलाकों में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ भी हिंसक झड़पें हुई हैं.
सुनिए
 
  इन तीन गलतियां की वजह से गोवा में कांग्रेस टूट गई!  
 
 
 
  क्या WhatsApp कॉलिंग के लिए अब अलग से पैसे लगेंगे?  
 
 
 
देखिये
 
 
 
 
 
 
बेंगलुरु जैसे महानगर को डुबाने वाले भ्रष्टाचार का सच देश के सामने लाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें आज आपको पता चलेगा कि कैसे अपने-अपने रिश्वत का हिस्सा सेट करके बेंगलुरु को डुबाने की डील नेता, इंजीनियर, बाबू से लेकर चपरासी तक करते आए हैं. देश की वो साइबर सिटी जहां भ्रष्टाचार के दम पर बाढ़ लाने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलने लगा. उस करप्शन पर बुलडोजर, जिसने सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनिया में साइबर सिटी बैंगलुरु का अपमान कराया.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2022 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.

--
To opt out from our newsletter, please unsubscribe here

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form