| नमस्कार, आज बुधवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया. वहीं, अमेरिका ने चीन पर कार्रवाई करते हुए तीसरा टैरिफ बम फोड़ दिया है. इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. आज इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा. वहीं, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार रोड पर तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें पांच UPSC की तैयारी कर रहे छात्र हैं. और सोमवार को भंयकर गिरावट के बाद 8 अप्रैल, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Of India) में शानदार तेजी देखने को मिली. Sensex 1000 अंक और निफ्टी 370 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. अब ग्लोबल मार्केट में शानदार तेजी देखी जा रही है. |