| नमस्कार, आज शुक्रवार को अहम खबरें लेकर हम एक बार फिर हाजिर हैं. 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर हुसैन राणा को NIA कस्टडी में भेज दिया गया है. वहीं, आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर हुई. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का पुलिस ने 33 दिन बाद खुलासा कर दिया है. वहीं, अमेरिका के मैनहट्टन में गुरुवार को हडसन नदी में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. और बिहार में मौसम की मार ने एक बार फिर इंसानी जान पर कहर बरपाया है. शुक्रवार को आई भीषण आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाओं में राज्य के अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की जान चली गई. |