|
|
|
|
नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. हरियाणा में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. यहां बीजेपी से तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया. निर्दलीयों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं. इन विधायकों ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अपना समर्थन दे भी दिया. इसके बाद कांग्रेस तुरंत बीजेपी सरकार को अल्पमत में बताने लगी. वहीं बीजेपी कहने लगी चिंता की कोई बात नहीं. वहीं, मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया है. बसपा सुप्रीमो ने उन्हें पिछले साल दिसंबर में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को मायावती ने अपना फैसला वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा. |
|
|
|
आपके लिए |
| तीन निर्दलीय विधायकों ने BJP का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ... क्या संकट में हरियाणा सरकार, समझें विधानसभा का नंबरगेम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान की मौजूदगी में तीनों निर्दलीय विधायकों ने रोहतक में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में समर्थन वापसी की घोषणा की. 12 मार्च को ही नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं 13 मार्च को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. | | | मायावती की पॉलिटिक्स में मिसफिट, भीड़ के सामने आपा खोना... जानें क्यों आकाश आनंद को पड़ा उत्तराधिकार से हाथ धोना कुछ दिनों पहले आजतक को दिए इंटरव्यू में आकाश आनंद ने पार्टी में अपनी भूमिका पर बात करते हुए कहा था कि बहुत लोगों को मौके दिए गए लेकिन नहीं चल पाया. मुझे इस बार यह जिम्मेदारी दी गई है, अगर मैं भी नहीं चला सका तो मुझे भी हटाया जा सकता है. | | | लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में करीब 65% मतदान, असम में सबसे ज्यादा तो UP में पड़े सबसे कम वोट तीसरा चरण समाप्त होने के साथ ही 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 543 में से 282 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. पहले और दूसरे चरण में कुल वोटर टर्नआउट क्रमशः 66.14 प्रतिशत और 66.71 प्रतिशत रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां 25 सीटों पर चुनाव हुए. | | | भारतीय युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेलने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार, नौकरी की लालच देकर फंसाते थे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि भारतीय नागरिकों को झूठ बोलकर और उज्ज्वल भविष्य का सपना दिखाकर अवैध तरीके से रूस भेजा गया ओर यहां उन्हें युद्ध में उतरने के लिए मजबूर किया गया. उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में तैनात किया गया. | | | कहां हैं सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना? डेडलाइन खत्म, SIT के सामने नहीं हुए पेश सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना अभी तक लापता हैं. उन्होंने अपने वकील के द्वारा एक खत भेजकर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी को सूचित किया था कि वो 7 मई तक हाजिर हो जाएंगे. | | | 'हम बातचीत के लिए तैयार लेकिन...', व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों से रिश्ते सुधारने के दिए संकेत व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे सैनिकों को याद किया. उन्होंने कहा- मैं विनम्रतापूर्वक हमारे नायकों, विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वालों और उन सभी का सम्मान करता हूं जो हमारी मातृभूमि के लिए लड़ रहे हैं. | | |
सुनिए |
| | | मायावती ने बीजेपी के लिए वोट मांगा? वायरल वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक | | | | | | |
| | | पार्सल लेते समय रहें सावधान...चल रहा है बड़ा स्कैम!: Tech Tonic, Ep 29 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | मुंबई मेट्रो: गुजरात की 25 सीटों पर हुआ मतदान, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर आज मतदान हुआ, सूरत में बीजेपी पहले ही चुनाव जीत चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में अपना वोट डाला. वोटिंग के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की. आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में केवल 57 फीसदी मतदान हुआ है. देखें मुंबई मेट्रो. | | | |
|
|
|
| | | ज़िद पर अड़ा इजरायल, शरणार्थी शिविर पर किया हमला इजरायल और हमास के बीच चली आ रही जंग को सात महीने होने वाले हैं. जिद पर अड़ा इजरायल जहां लगतार गाजा पट्टी में हवाई हमले कर रहा, वहीं हमास भी पूरी ताकत से जवाब दे रहा है. इजरायल की सेना ने रविवार को मध्य गाजा में मौजूद नुसीरात शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए. | | | |
|
|
|
| | | तीसरे फेज में शाह से लेकर दिग्विजय सिंह-शिवराज और डिंपल की किस्मत दांव पर, 'सीट सुपरहिट' से देखें ग्राउंड रिपोर्ट आम चुनाव के तीसरे चरण में 93 लोकसभा क्षेत्रों में आज यानी मंगलवार को मतदान पूरा हुआ. तीसरे चरण की VVIP सीटों पर कैसा है माहौल. किन सीटों पर बड़े नेताओं की साख दांव पर? 'सीट सुपरहिट' से देखें ग्राउंड रिपोर्ट. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.