| |
|
|
| |
| नमस्कार, समाजवादी पार्टी एक बार फिर अपना उम्मीदवार बदल सकती है. कन्नौज से तेज प्रताप की जगह अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर हंगामा मचा हुआ है और प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. ईरान के राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. आईपीएल के एक मैच में कल लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | कन्नौज से भी उम्मीदवार बदल सकती है सपा, भतीजे तेज प्रताप की जगह खुद चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव पिछले दिनों समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी करते हुए कन्नौज और बलिया सीट से प्रत्याशियों का ऐलान किया था. अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपने परिवार के सदस्य और लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया, जबकि बलिया से सनातन पांडेय को मैदान में उतारा है. | | | | 2024 की लड़ाई संपत्ति सर्वे से मुसलमान और मंगलसूत्र तक आई... दूसरे चरण से पहले क्यों बढ़ा सियासी तापमान? 2024 के चुनाव की लड़ाई अब मंगलसूत्र, मुसलमान, मेनिफेस्टो, मुस्लिम आरक्षण और संपत्ति सर्वे तक आ गई है. जहां पीएम मोदी ने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए मंगलसूत्र और मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है. प्रियंका ने कहा कि उनकी मां यानी सोनिया गांधी का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान हुआ है. | | | | ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के दौरे को लेकर लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया क्योंकि ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सुरक्षा के नजरिए से प्रमुख सड़कों को पर आवाजही रोक दी गई थी. | | | | बिहार: समस्तीपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, नीतीश के 2 मंत्रियों की संतानों के बीच होगी लड़ाई लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर परिवार तोड़ने का आरोप लगा कर जमकर हमला बोला है. लेकिन ठीक इसके उलट कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी ने चिराग पासवान को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्हें मेरे खड़े होने से उनको कोई ऐसा बयान नही देना चाहिए था क्योंकि लोकतंत्र में सबको आजादी है. | | | | IPL 2024, CSK Vs LSG Match Highlights: ऋतुराज गायकवाड़ पर भारी पड़ा मार्कस स्टोइनिस का शतक... लखनऊ ने लगातार दूसरे मैच में चेन्नई को हराया IPL 2024, CSK Vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2024 सीजन में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जमाया. इसके बाद लखनऊ के प्लेयर मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़कर टीम को जीत दिलाई. | | | | 'अखिलेश से रिश्ते बहुत अच्छे हैं, वो अब मेरी सारी बातें...', बोले चाचा शिवपाल शिवपाल यादव ने अपर्णा यादव को लेकर कहा है कि अपर्णा यादव का बीजेपी में अपमान हो रहा है. इतने वक्त से बीजेपी में रहने के बाद भी उन्हें टिकट तक नहीं मिला है. यह हमारे परिवार का अपमान है. परिवार के दरवाजे अपने के लिए हमेशा खुले हैं. अगर अपर्णा ने कहा है कि वह अपने परिवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो यह बहुत अच्छी बात है. | | | | 'अखिलेश से रिश्ते बहुत अच्छे हैं, वो अब मेरी सारी बातें...', बोले चाचा शिवपाल शिवपाल यादव ने अपर्णा यादव को लेकर कहा है कि अपर्णा यादव का बीजेपी में अपमान हो रहा है. इतने वक्त से बीजेपी में रहने के बाद भी उन्हें टिकट तक नहीं मिला है. यह हमारे परिवार का अपमान है. परिवार के दरवाजे अपने के लिए हमेशा खुले हैं. अगर अपर्णा ने कहा है कि वह अपने परिवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो यह बहुत अच्छी बात है. | | |
| सुनिए |
| | | | फर्जी ख़बरों की बाढ़ में सच पता करने के सबसे आसान टूल्स:Tech Tonic, Ep 27 | | | | | | | |
| | | | अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस के लिए किया प्रचार?: फैक्ट चेक | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | VIDEO: चिराग को बताया 'बिना पूंछ का हनुमान', मां पर भी RJD नेता उर्मिला ठाकुर की अभद्र टिप्पणी बिहार में चुनाव से पहले आरजेडी नेता उर्मिला ठाकुर के विवादित बयान पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. उनके बयान को लेकर विभिन्न पार्टियों में खलबली मच गई है. उन्होंने चिराग पासवान को लेकर ऐसी बात कह दी जिसके बाद उन की कड़ी आलोचना हो रही है. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.