| |
|
|
| |
नमस्कार,लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. सभी सीटों पर शाम 7 बजे तक 62.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद भी असामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक की गई एक कैब गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचने से हड़कंप मच गया. गुजरात में साल 2022 के मोरबी केबल ब्रिज हादसे में हाईकोर्ट ने एक बार फिर ऑरेवा कंपनी को फटकार लगाई है. ऑरेवा के एमडी जयसुख पटेल की मुसीबत और बढ़ गई हैं. वहीं.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक समर्थक ने कोर्ट के बाहर खुद को आग लगा ली. बता दें कि न्यूयार्क के मैनहट्टन कोर्ट में ट्रंप से जुड़े मामले Hush Money केस में सुनवाई चल रही थी. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
 | | वोट पड़े कम, किसके दावे में दम? जानें- कैसा रहा 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में 80.17 फीसदी हुई. इसके बाद पश्चिम बंगाल में 77.57 प्रतिशत, मेघालय में 74.21 प्रतिशत, पुडुचेरी में 73.50 प्रतिशत और असम में 72.10 प्रतिशत मतदान हुआ. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हुई. पहले चरण में कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने भी वोट डाला, जिनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे और शिवगंगा उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम, अभिनेता रजनीकांत, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन शामिल हैं. | |  | | फायरिंग के बाद अब सलमान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई के नाम बुक की गई कैब, गाजियाबाद से एक शख्स गिरफ्तार इस वारदात ने मुंबई पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. मुंबई पुलिस अब अलर्ट पर है. हालांकि पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करने वाले शातिर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया है. | |  | | अपनी कार नहीं, सिर्फ 24 हजार रुपये कैश... जानिए कितनी है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की संपत्ति केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता ने शुक्रवार को जब नामांकन कर किया तो उसके बाद से उनका हलफनामा चर्चा में है. असल में अपना नामांकन भरते हुए अमित शाह ने बताया है कि उनके पास खुद की कार नहीं है और बतौर व्यवसाय वह खेती करते हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. | |  | | 'मोरबी हादसे के आप जिम्मेदार, हमने पढ़ी है SIT रिपोर्ट...', गुजरात हाई कोर्ट ने ऑरेवा के एमडी को लगाई फटकार गुजरात हाई कोर्ट ने लापरवाही के लिए ओरेवा कंपनी को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने फटकारते हुए कहा कि, आप यहां लुका-छिपी खेलने नहीं आए, आप हर वक्त ऐसा कर रहे हैं. पहले कहा गया कि एमडी जेल में हैं और अब दूसरा बहाना बनाया जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि, यह स्वत: संज्ञान से की गई सुनवाई है, हम कंपनी की बात सुनने के लिए बाध्य नहीं हैं. | |  | | एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तलाक का आधार हो सकता है, बच्चे की कस्टडी देने का नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट अदालत ने कहा कि एक अच्छी पत्नी नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि वह एक अच्छी मां नहीं है. व्यभिचार तलाक का आधार हो सकता है, लेकिन यह कस्टडी नहीं देने का आधार नहीं हो सकता. न्यायमूर्ति पाटिल ने कहा कि बच्चे की कस्टडी के मामले पर निर्णय लेते समय महिला के एडल्ट्री के आरोपों का कोई असर या संदेह नहीं होगा. | |  | | ट्रंप के हश मनी केस में चल रही थी सुनवाई, न्यूयॉर्क के मैनहट्टन कोर्ट के आगे शख्स ने खुद को लगाई आग मैनहट्टन निवासी एक महिला ने कहा कि, "उनके पास दो बड़े पोस्टर बोर्ड थे. इन पर लिखा था कि, बाइडेन और ट्रम्प आपस में मिले हुए थे." रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद प्लाजा में धुएं की गंध फैल गई और एक पुलिस अधिकारी ने जमीन पर आग बुझाने का छिड़काव किया. | | | | | | |
| सुनिए |
| |  | | औरंगज़ेब ने क्यों गिरवाए मथुरा के मंदिर और चर्चिल का वृंदावन से क्या रिश्ता?: पढ़ाकू नितिन, Ep 144 | | | | | | | |
| |  | | चांद-तारों के पास जाना चाहते हैं? स्पेस की सैर करने के लिए ये काम करना होगा: ज्ञान ध्यान, Ep 958 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
 | | | 'गरीब को घर, बिजली,पानी और राशन...', मोदी सरकार के कामकाज पर बोले अमित शाह लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने आजतक के साथ खास बातचीत की. इस दौरान अमित शाह ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए की सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए. देश को भ्रष्टाचार के गर्त से निकालने का प्रधानमंत्री मोदी ने किया. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
 | | | पंजाब आजतक: अमृतसर में बीजेपी कैंडिडेट का कैंपेन के दौरान किसानों ने किया घेराव पंजाब में किसानों के द्वारा बीजेपी नेताओं का विरोध लगातार जारी है. इस बीच एक बार फिर अमृतसर के मजीठा में किसान नेता बीजेपी कैंडिडेट तरणजीत सिंह संधू का घेराव करने पहुंचे. किसानों को रोकने के लिए पुलिस को बैरिकेंड करनी पड़ी और भारी पुलिस फोर्स की तैनाती भी. देखें पंजाब आजतक. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.