| |
|
|
| |
| नमस्कार, बीजेपी के मुकेश दलाल पिछले 12 साल में निर्विरोध लोकसभा चुनाव जीतने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं. वह शायद भाजपा के पहले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने संसदीय चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल की है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे लोकसभा का चुनाव प्रचार और तेज होता जा रहा है. रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला. अब इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियारों को खोजने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच एक टीम सोमवार को सूरत पहुंची. हालांकि, लगातार ऑपरेशन के बाद भी टीम को हथियार बरामद नहीं हुई है. वहीं, अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. अमेरिका में बसे विदेशी नागरिकों में भारतीय दूसरे नंबर हैं. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | कांग्रेस पर पीएम मोदी का 'मंगलसूत्र' वाला वार, पढ़ें- क्या था राहुल गांधी का वो बयान जिसपर मचा बवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अगर इनकी सरकार आई तो ये लोगों की संपत्ति को अल्पसंख्यकों में बांट देगी. इसे लेकर अब सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है. | | | | निर्विरोध लोकसभा चुनाव जीतने वाले BJP के पहले सांसद बने मुकेश दलाल, डिंपल यादव समेत ये 6 बड़े चेहरे भी इस लिस्ट में शामिल जो उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के लोकसभा में पहुंचे हैं, उनमें से सबसे ज्यादा कांग्रेस से हैं. सिक्किम और श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्रों में दो बार ऐसे निर्विरोध चुनाव हुए हैं. जबकि अधिकांश उम्मीदवार सामान्य या नियमित चुनावों में निर्विरोध चुनाव जीते हैं, डिंपल यादव सहित कम से कम नौ ऐसे हैं, जिन्होंने उपचुनावों में निर्विरोध जीत हासिल की है. | | | | सलमान खान के घर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद करने के लिए तापी नदी में चला सर्च ऑपरेशन सलमान खान के घर पर गोलीबार करने के जुर्म में पश्चिमी कच्छ भुज पुलिस ने विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था और उसके बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया था. | | | | कर्नाटक: बागी नेता ईश्वरप्पा BJP से निष्कासित, येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ने पर एक्शन ईश्वरप्पा ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था और बेटे को हावेरी से टिकट देने की मांग की थी. लेकिन ऐसा न होने पर वह बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला कर डाला. उन्होंने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. वह लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. | | | | 'गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी...', बाबा रामदेव की संस्था 'पतंजलि आयुर्वेद' ने जारी किया सार्वजनिक माफीनामा स्वामी रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद का यह माफीनामा सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से एक दिन पहले आया. सुप्रीम कोर्ट 23 अप्रैल को पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले सुनवाई करेगा. बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दोनों को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है. | | | | भारतीय मूल के कितने नागरिक हैं अमेरिकी? रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के आखिर तक 28,31,330 विदेशी मूल के नागरिक भारत से थे. जबकि, सबसे ज्यादा 1.06 करोड़ मेक्सिको मूल के अमेरिकी नागरिक थे. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | फ़िल्मों का ग्रामर गढ़ने वाले बस्टर कीटन क्यों भुला दिए गए?: नामी गिरामी, Ep 248 | | | | | | | |
| | | | दुनिया की सबसे खूबसूरत और कुख्यात जासूस की कहानी: इति इतिहास, Ep 112 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 'तीर वाले' वीडियो को लेकर घिरी हैदाराबाद से BJP प्रत्याशी माधवी लता, क्या दी सफाई, देखें प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान के बाद चुनाव के बीच हिंदू-मुस्लिम की बहस तेज हो गई है. उधर, ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर FIR दर्ज हो गई है. मामला रामनवमी के दिन शोभा यात्रा का है. इस दौरान, उन्होंने एक मस्जिद की तरफ तीर चलाने का इशारा किया. | | | | |
| |
|
| |
| | | Dastak: चुनावी समर में मटन-मछली से लेकर मंगलसूत्र-मुसलमान पर क्यों पहुंची सियासत? चुनाव के दूसरे चरण से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम और मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग तक शिकायत की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ बोला है. कांग्रेस का कहना है कि उनके घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने गलत तथ्य रखे हैं. देखें 10 तक. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.