| |
|
|
| |
| नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में बांट देगी. पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट (कचरा एकत्र करने का स्थान) पर 21 अप्रैल की शाम को भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए करीब नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश के 9 और झारखंड के 2 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. साथ ही झारखंड की गोड्डा सीट पर कांग्रेस ने कैंडिडेट बदल दिया है. वहीं, पड़ोसी देश मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. भारत से जारी राजनयिक विवाद के बीच रविवार को हो रहे इस चुनाव पर भारत के साथ-साथ चीन की भी नजर है. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | PM मोदी के 'संपत्ति बांट देंगे' वाले तंज पर हंगामा, राहुल गांधी समेत विपक्ष का पलटवार प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. इसका मतलब है कि ये संपत्ति एकत्र कर किसे बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, ये संपत्ति उनको बांटेंगे. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. | | | | घंटों बाद भी नहीं बुझी 'कूड़े के पहाड़' में लगी आग, आज दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल का दौरा करेंगे BJP नेता दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक बयान में कहा कि लैंडफिल स्थल पर आग लगने के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे निवासियों और व्यवसायों को असुविधा हुई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव से पहले 31 दिसंबर, 2023 तक इस लैंडफिल स्थल को खाली करने का वादा किया था. | | | | कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गोड्डा सीट से बदला कैंडिडेट, अब निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को उतारा गोड्डा सीट पर पहले चुनावी मुकाबला बीजेपी के निशिकांत दुबे और महागामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह के बीच था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट बदलने के बाद अब मुकाबला निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच होगा. | | | | AAP-कांग्रेस के गठबंधन ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! जानिए दिल्ली मेयर चुनाव में कैसे बदला समीकरण सेंट्रल जोन में AAP के 13, बीजेपी के 10 और कांग्रेस के 2 पार्षद हैं. दो एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद मामला लगभग बराबरी का हो गया था. लेकिन कांग्रेस के साथ मिलने के बाद इस जोन में AAP और कांग्रेस के 15 पार्षद होते हैं, जबकि बीजेपी के 12 पार्षद (दो एल्डरमैन समेत) हैं. सिटी-एसपी, करोल बाग और वेस्ट जोन में आम आदमी पार्टी की बराबरी करना बीजेपी के लिए मुश्किल है. | | | | 'केजरीवाल को जेल में मारना चाहते हैं...', INDIA ब्लॉक की रैली में सुनीता केजरीवाल का आरोप, केंद्र सरकार पर भी बरसीं झारखंड की राजधानी रांची में आज इंडिया ब्लॉक की महारैली हो रही है. इस दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे सीएम केजरीवाल को मारना चाहते हैं, उन्हें दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है. | | | | मालदीव में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, राष्ट्रपति मुइज्जू का कड़ा इम्तिहान सितंबर 2023 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद मुइज्जू के पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने 'इंडिया आउट' का नारा देकर बड़ी जीत दर्ज की थी. लेकिन संसद में बहुमत नहीं होने के कारण मुइज्जू के लिए नए कानून बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं. ऐसे में राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए संसदीय चुनाव एक शक्ति परीक्षण की तरह है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | Child Pornography को लेकर भारत में क्या नियम-कानून हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 961 | | | | | | | |
| | | | दुनिया की सबसे खूबसूरत और कुख्यात जासूस की कहानी: इति इतिहास, Ep 112 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा हमला, देखें प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बड़ा हमला बोला. मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 'माओवादी' सोच को अपनाकर सबकी सम्पत्ति को सब में बराबर बांटने की तैयारी की है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की यह सोच आपकी सम्पत्ति, सोना, चांदी, जमीन को हड़पने की साजिश है. वहीं, कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर एक की सम्पत्ति का सर्वे किया जाएगा. | | | | |
| |
|
| |
| | | कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज, बीजेपी ने किया पलटवार लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद अब दावों को लेकर नया रण छिड़ गया है. हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है. बिहार के भागलपुर में राहुल गांधी ने चुनौती भरे अंदाज में बीजेपी को सीटों को लेकर बड़ा दावा किया. राहुल गांधी के बयान पर जवाबी हमलों का दौर शुरू हो गया. देखें ये वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.