| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. लोकसभा चुनाव का शुभारंभ होने जा रहा है. आज सुबह सात बजे से पहले चरण की वोटिंग शुरू होगी. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान हैं. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है. आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान से ईडी ने 13 घंटे की पूछताछ की है. इसके बाद देर रात वह ईडी दफ्तर से निकल गए थे. हालांकि विधायक इससे पहले ये दावा किया था कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने उनसे वक्फ बोर्ड से संबंधित केस में पूछताछ के लिए बुलाया था. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | 21 राज्य, 102 सीटें और 16 करोड़ वोटर... लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज, इन 15 सीटों पर रहेगी नजर लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग आज होगी. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में हैं. पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे, जहां चुनाव खत्म हो जाएगा. | | | | अमानतुल्लाह खान से ED ने की 13 घंटे पूछताछ, AAP विधायक ने किया था गिरफ्तार करने का दावा आम आदमी पार्टी के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया है कि उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ वक्फ बोर्ड से संबंधित केस में जांच चल रही थी. एजेंसी ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए भी बुलाया था और वह इसके लिए ईडी कार्यालय पहुंचे थे. | | | | जेल में सीएम केजरीवाल को इंसुलिन न मिलने का आरोप ! एलजी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राज निवास के मुताबिक, एलजी ने आप नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई है. | | | | ग्रेनो में ओमिक्रॉन-1 के घर में थी ड्रग्स फैक्ट्री, 150 करोड़ का माल जब्त, चार नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार पुलिस को लोकल इंटेलीजेंस से सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध तरीके से ड्रग्स की फैक्ट्री ग्रेटर नोएडा में चलाई जा रही है. मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस की स्वाट टीम, थाना इकोटेक वन पुलिस और थाना दादरी पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक नाइजीरियन मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया. | | | | बीजेपी की एंट्री से आप की बढ़ी परेशानी, दिलचस्प हुआ दिल्ली MCD का मेयर चुनाव आप और कांग्रेस गठबंधन में भाजपा की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प कर दिया है. यानी फिर से निगम सदन के अंदर भारी हंगामा देखने को मिलेगा. अब तक दो बार मेयर पद पर चुनाव मे भारी हंगामा हुआ. इतना कि जूते-चप्पल तक चल पड़े. मेयर के चुनाव के लिए बीजेपी ने वार्ड नं. 62 शकूरपुर के रहने वाले किशन लाल को उतारा है. | | | | बिटकॉइन पोंजी केस में जांच की आंच शिल्पा शेट्टी तक, बयान दर्ज कराने के लिए बुला सकती है ED ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है. जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. | | |
| सुनिए |
| | | | पहले फेज़ की इन दो दर्जन सीटों से हो सकता है खेल?: दिन भर, 18 अप्रैल | | | | | | | |
| | | | त्योहार के दिन अपने पूर्वजों को कब्र से क्यों निकालते हैं ये लोग?: ज्ञान ध्यान, Ep 958 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | मुंबई मेट्रो: लोकसभा चुनाव का पहला पड़ाव, महाराष्ट्र में 5 सीटों पर चुनाव! महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है. शशि तुषार शर्मा के साथ देखें मुंबई मेट्रो. | | | | |
| |
|
| |
| | | नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ EC में शिकायत, क्या है मामला? कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर संवैधानिक मर्यादा भूलकर BJP के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही कांग्रेस ने मामले को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | US TOP-10: अमेरिका ने चीन पर जरूरत से ज्यादा स्टील डंप करने का आरोप अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन पर वैश्विक बाजार में जरूरत से ज्यादा स्टील डंप करने का आरोप लगाते हुए चीन में बने स्टील पर शुल्क बढ़ाने का आह्वान किया. साथ ही चीन सरकार पर वहां की स्टील कंपनियों पर पैसा झोंकने और ज्यादा स्टील बनाने का आरोप लगाया. देखें यूएस की टॉप 10 खबरें. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |