| |
|
|
| |
| नमस्कार, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी को चुनावी बॉन्ड का मास्टरमाइंड बताया. वहीं, इजरायल और हमास के बीच तो जंग चल ही रही थी कि अब मध्य पूर्व में एक और युद्ध का खतरा बढ़ गया है. 14 अप्रैल को ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. | | | | PM मोदी के चुनावी बॉन्ड वाले बयान पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- ये सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं, इसलिए इंटरव्यू दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड में महत्वपूर्ण बात है नाम और तारीखें. अगर आप आप नाम और तारीखें देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि जब दानदाताओं ने चुनावी बॉन्ड दिया था, उसके तुरंत बाद उन्हें ठेके दिए गए थे या उनके खिलाफ सीबीआई जांच वापस ले ली गई थी. | | | | 'बीजेपी सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने के लिए कहेगी', बोलीं बंगाल की CM ममता बनर्जी ममता ने कहा कि वे (भाजपा) तय करेंगे कि आप क्या खाएंगे. बीजेपी आपको सुबह की चाय के साथ 'गौमूत्र' पीने और दोपहर के भोजन के लिए 'गोबर' खाने के लिए कहेगी. उनका मकसद आपके जीवन के हर पहलू को कंट्रोल करना है. आप क्या खाते हैं, इससे लेकर आप कैसे सोते हैं ये भी बीजेपी ही तय करेगी. | | | | लैंड स्कैम केस: हेमंत सोरेन ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, जल्द हो सकती है सुनवाई ईडी ने हेमंत सोरेन को मनी लांड्रिंग के मामले में 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी ने मामले में लगभग 5500 पन्ने का एक प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन भी दायर किया था, जिस पर स्पेशल कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन जेल में हैं. | | | | बांदा: जांच कमेटी के सामने मुख्तार के परिजन नहीं हुए पेश, जेल से भी नहीं लिया सामान मुख्तार अंसारी का परिवार लगातार मुख्तार की मौत को लेकर कई तरह के दावे करता है और सरकार-जेल प्रशासन पर बड़े-बड़े आरोप लगाता है. लेकिन जब मजिस्ट्रियल जांच टीम ने अंसारी परिवार के सदस्यों को उनके इस मामले पर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया, तो परिवार का कोई भी सदस्य बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं आया. | | | | इजरायल के वो 5 लोग, जो तय करेंगे ईरान पर हमला कब और कैसे होगा... जानें- नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट के बारे में सबकुछ ईरान के हमले के बाद इजरायल की वॉर कैबिनेट एक्शन मोड में आ गई है. इजरायल का कहना है कि ईरान से इसकी सही समय पर सही कीमत वसूली जाएगी. इजरायल की वॉर कैबिनेट ईरान पर जवाबी हमला करने का समर्थन कर रही है. ऐसे में जानते हैं कि ये वॉर कैबिनेट क्या है? और कैसे काम करती है? | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | अश्लील’ गाने गा कर भी चमकीला रिकॉर्ड कैसे तोड़ रहा था?: नामी गिरामी, Ep 247 | | | | | | | |
| | | | महाड़ सत्याग्रह असफल होने के बावजूद कैसे बना गेम चेंजर?: ज्ञान ध्यान, Ep 957 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 'सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों के साथ कांग्रेस', पीएम मोदी का तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर सनातन धर्म और राम मंदिर को लेकर कठोर हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सोच में विकृति आ रही है और वे सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों के साथ बैठ रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस को यह चिंता का विषय बताया. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | 'वे दुनिया की सबसे बड़ी वसूली योजना के मास्टरमाइंड', पीएम मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के बाद, राहुल गांधी ने जबरदस्त पलटवार किया. राहुल ने मोदी को दुनिया के सबसे बड़े एक्सट्रोक्शन स्कीम का मास्टरमाइंड बताया. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी पकड़े जा चुके हैं, इसलिए उन्होंने इंटरव्यू दिया. इस घटना का विस्तार से विश्लेषण और नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच चल रही राजनीतिक बहस का विवेचना आज तक समाचार पर होगा. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.