|
|
|
|
नमस्कार, आज बुधवार को अहम खबरें लेकर हम फिर हाजिर हैं. किसानों के दिल्ली कूच की डेडलाइन खत्म हो रही है. वे आज एक बार फिर दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं. वहीं, बंगाल सरकार ने शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद निलंबित टीएमसी नेता को CBI के हवाले नहीं किया गया. इस बीच फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित मेटा की कई सर्विसेज बीती रात एक घंटे तक बंद रहीं. हालांकि, बाद में सर्विसेज शुरू हो गईं. |
|
|
|
आपके लिए |
| आज फिर किसानों का दिल्ली कूच, ट्रेन-बस में भरकर आने की संभावना, बढ़ाई गई राजधानी की सुरक्षा अपनी एमएसपी की मांगों के साथ किसान 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे. यूनियनों ने देशभर के किसानों से अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली पहुंचने की अपील की थी. इसको लेकर नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. | | | Facebook, Instagram समेत दुनिया की बड़ी वेबसाइट्स डाउन, घंटेभर बाद बहाल हुई सर्विस Meta की कई सर्विसेज लगभग एक घंटे तक डाउन रही हैं. लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे थे. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे. Facebook और Instagram दोनों ही डाउन थे. कंपनी ने कहा है कि इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है. धीरे-धीरे मेटा की सर्विसेस वापस काम करने लगी हैं. | | | शाहजहां शेख की कस्टडी लेने पहुंची CBI खाली हाथ लौटी, बंगाल पुलिस ने SC में याचिका का दिया हवाला 5 जनवरी को संदेशखली में ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले के सिलसिले में शाहजहां को हिरासत में लेने के लिए सीबीआई की एक टीम पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका का हवाला देकर कस्टडी देने से इनकार कर दिया. सीबीआई कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची थी. | | | न्यायाधीश की कुर्सी छोड़ बन गए नेता, देश के ये जज संभाल चुके हैं सांसद से लेकर CM तक का पद न्यायाधीशों का राजनीति में प्रवेश सिर्फ हाईकोर्ट तक सीमित नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से भी ऐसे कई उदाहरण हैं, जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों ने राजनीति में प्रवेश किया और कई संवैधानिक पदों पर रहे. | | | ग्वालियर में मिले अंग्रेजों के जमाने सोने-चांदी के सिक्के, लूट के लिए हुई मारपीट ग्वालियर में खुदाई के दौरान प्राचीन सोने और चांदी के सिक्के मिले हैं. पुलिस के मुताबिक यह सिक्के ब्रिटिश काल हैं. ये सिक्के सन 1862 के बताए जा रहे हैं जिस पर विक्टोरिया का साइन बना हुआ है. पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की. | | | गाजा में गहराया भूख संकट, खाने की कमी से मर रहे बच्चे, इजरायली युद्ध के बीच अकाल का खतरा बढ़ा इजरायल और हमास की जंग के बीच गाजा में 'पोषण संकट' गहरा रहा है. कुपोषित और अन्य बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में बच्चे अस्पतालों में एडमिट कराए जा रहे हैं. दूध के अभाव में ज्यादातर नवजात बच्चे दम तोड़ रहे हैं. | | | | |
सुनिए |
| | | Aristotle की किस खूबी ने उसे भीड़ से अलग बनाया? | | | | | | |
| | | ट्यूलिप का वो नायाब फूल जिसके चक्कर में हज़ारों लोग फ़ना हो गए | | | | | | |
|
देखिये |
| | | यूपी कैबिनेट का हुआ विस्तार, राजभर समेत 4 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें UP Cabinet Expansion: यूपी कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हो गया. ओपी राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह, सुनील शर्मा और रालोद के नेता अनिल कुमार शामिल हैं. चारों ने लखनऊ के राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि योगी 2.0 का ये पहला कैबिनेट विस्तार है. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'.... एक्टर रणदीप हुड्डा से जानिए आपको क्यों देखनी चाहिए फिल्म? अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है. रणदीप हुड्डा फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. रणदीप हुड्डा ने फिल्म को लेकर आजतक से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने सवारकर पर खुल पर अपने विचार रखे, साथ ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी बात की. देखें. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.