|
|
|
|
नमस्कार, आज मंगलवार को अहम खबरें लेकर हम फिर हाजिर हैं. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच NDA में सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंस गया है. महाराष्ट्र में अजित पवार और शिंदे गुट दोनों ही अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं, जिससे BJP पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लगता दिख रहा है. प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से नाराज विधायकों ने मुलाकात की, जिसमें उन्हें साफ कह दिया गया कि लोकसभा चुनाव तक सरकार में कोई फेरबदल नहीं होगा. |
|
|
|
आपके लिए |
| महाराष्ट्र: एनडीए में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच, अजित पवार और एकनाथ शिंदे गुट के दावों से दबाव में बीजेपी भाजपा की 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र की एक भी सीट शामिल नहीं है. शायद सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा फाइनल नहीं होने के कारण ही बीजेपी ने महाराष्ट्र को अपनी पहली सूची में शामिल नहीं किया. | | | 'लोकसभा चुनाव तक हिमाचल में नहीं बदलेगा CM', विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस की दो टूक विक्रमादित्य सिंह रविवार को दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने रविवार और फिर सोमवार को प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर नाराज विधायकों की समस्याओं से अवगत कराया था. साथ ही उन्होंने मांग की है कि पार्टी नेतृत्व नाराज विधायकों से फोन पर या उन्हें दिल्ली बुलाकर बातचीत करे. | | | कर्नाटक विधानसभा में लगे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, FSL की रिपोर्ट आने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार ने आरोपों की सत्यता की जांच के लिए कर्नाटक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से वीडियो की जांच कराई थी. फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उक्त घटना के वीडियो के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई थी. | | | किसानों ने किया 6 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान, उससे पहले जानें क्या है राजधानी की सीमाओं का हाल किसानों ने घोषणा की है कि वे 6 मार्च को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. किसान यूनियनों ने 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध करने की भी घोषणा की है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च को राम लीला मैदान या जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आयोजित करेगा. | | | कांग्रेस को अरुणाचल में बड़ा झटका, विधायक दल के नेता लोम्बो तायेंग BJP में शामिल कांग्रेस विधायक तायेंग के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही 2019 में 60 सदस्यीय विधानसभा में 4 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास अब केवल एक विधायक शेष रह गया है. वो हैं पूर्व सीएम नबाम तुकी. | | | AI से चुनाव प्रचार, MSP की गारंटी, युवा-महिलाओं और गरीबों पर फोकस... ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र! सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का घोषणापत्र युवा केंद्रित होगा. इसमें बेरोजगारी भत्ता जैसी स्कीम में अच्छा पैसा सीधे खाते में देने का वादा किया जा सकता है. कांग्रेस इसे गेम चेंजर की तरह लाने वाली है. | | | | |
सुनिए |
| | | 51 रुपये क्यों पंकज उधास को ज़िंदगी की सबसे बड़ी कमाई लगती थी? | | | | | | |
| | | महागठबंधन की पटना रैली में भीड़ की फ़र्ज़ी तस्वीरें क्यों वायरल हुईं? | | | | | | |
|
देखिये |
| | | AIMIM के गढ़ में ओवैसी को देंगी चुनौती, जानें कौन है BJP की माधवी लता? तेलंगाना की हैदराबाद सीट पर इस बार ओवैसी को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने डॉ. माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया है. मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि एक ओर ओवैसी होंगे तो वहीं दूसरी ओर हिंदुत्व की वकालत करने वालीं और तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालीं माधवी लता होंगी. | | | |
|
|
|
| | | '140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार', पीएम मोदी का लालू यादव पर पलटवार, देखें PM Modi Telangana Visit: पीएम मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 'मोदी का कोई परिवार नहीं' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में डूबे इंडी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं. 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.