|
|
|
|
नमस्कार, आज रविवार को हम अहम खबरों के साथ फिर से हाजिर हैं. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है, जिसमें 9 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, 2 उत्तराखंड और 12 मध्य प्रदेश से उतारे गए हैं. वहीं, IPL के 17वें सीजन के तीसरे मुकाबले में KKR का सामना SRH से हुआ, जिसमें KKR का जलवा कायम रहा. इसके अलावा दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजों का आज शाम तक ऐलान किया जाएगा. बिहार में पूर्णिया के रूपौली से विधायक बीमा भारती JDU से इस्तीफा देकर, RJD में शामिल हो गईं. और रूस की राजधानी मॉस्को में हुए जानलेवा हमले में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. |
|
|
|
आपके लिए |
| दिग्विजय सिंह को राजगढ़, अजय राय को वाराणसी से टिकट... कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट अमेठी और रायबरेली अभी भी उम्मीदवार उतारे जाने की राह देख रहे हैं. चौथी लिस्ट में भी इन दो खास सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 9 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, 2 उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं. | | | IPL 2024, KKR vs SRH Live Score: हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी बेकार, KKR ने रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया आईपीएल 2024 के मैच नंबर-3 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई. इस मैच में केकेआर ने चार रनों से जीत हासिल की. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाए. मगर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. | | | जेडीयू विधायक बीमा भारती RJD में शामिल, पूर्णिया सीट पर ठोंक सकती हैं दावेदारी पूर्णिया के रूपौली से JDU विधायक एवं बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने RJD का दामन थाम लिया है. थोड़ी देर पहले ही उन्होंने JDU की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था. इसके बाद शनिवार शाम बीमा भारती ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं RJD नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. | | | 'शराब घोटाला मामले में जेपी नड्डा की भी हो गिरफ्तारी...', AAP ने क्यों उठाई ऐसी मांग आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, जस्मीन शाह और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर तथाकथित शराब घोटाले मामले में भाजपा की साजिश का पर्दाफाश किया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में दो साल से सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है. | | | JNU छात्रसंघ चुनाव में मतगणना जारी, आज घोषित होंगे नतीजे जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है. पहले काउंसलर के पदों की मतगणना की जारी है. शाम तक 42 काउंसलरों के पदों में से 20 के करीब पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि रविवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. | | | 133 की मौत, 100 से ज्यादा घायल... कत्लेआम के बाद एक्शन में रूस, फायरिंग करने वाले 4 हमलावरों सहित 11 गिरफ्तार रूस में हुए कत्लेआम के बाद रूसी सिक्योरिटी फोर्स एक्शन मोड में आ गई हैं. रूसी मीडिया RT का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन की बॉर्डर के नजदीक से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी हमलावर यूक्रेन की सीमा की तरफ भाग रहे थे. | | | | |
सुनिए |
| | | PMLA में हुई गिरफ़्तारी में बेल मिलना मुश्किल क्यों? | | | | | | |
| | | हज़ारों की आबादी वाले इस शहर को ज़मीन के अंदर बसाने की ज़रूरत क्यों पड़ी? | | | | | | |
|
देखिये |
| | | गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को अपने पद से देना होगा इस्तीफा? दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे. आज इस वीडियो में हम जानेंगे कि क्या कोई मख्यमंत्री जेल से सरकार चला सकता है? और क्या गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना होगा? | | | |
|
|
|
| | | चीन से मुंबई लाया गया गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, कई मामलों में है वॉन्टेड मुंबई क्राइम ब्रांच ने मोस्टवांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से डीपोर्ट कर लिया है. क्राइम ब्रांच टीम चीन से पुजारी को लेकर मुंबई पहुंची. प्रसाद पुजारी बीस साल से फरार था. उसके खिलाफ हत्या-वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. पूरी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.