| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज बुधवार को हम अहम खबरों के साथ फिर से हाजिर हैं. उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक शख्स ने दो बच्चों की हत्या कर दी, इस सनसनीखेज हत्याकांड से इलाका दहल उठा है. वहीं, दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में अब तक सुनवाई कर रहे स्पेशल जज एमके नागपाल का ट्रांसफर हो गया है. इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद वापसी कर रहे हैं. और इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि वैश्विक चिंताओं के बावजूद, उनकी सेना राफा में जमीनी अभियान को आगे बढ़ाएगी. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | पड़ोसी के घर गया, चाय मांगी फिर 2 मासूमों को मार डाला... बदायूं में डबल मर्डर के बाद तनाव, आरोपी का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने महज दो घंटों के अंदर आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है. | | | | दिल्ली शराब नीति केस की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, अब कावेरी बावेजा करेंगी मामले की सुनवाई दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में अब तक सुनवाई कर रहे विशेष जज एमके नागपाल का ट्रांसफर हो गया है. उनकी जगह अब जज कावेरी बावेजा की नियुक्ति हुई है. यानी अब इस मामले की सुनवाई कावेरी बावेजा करेंगी. | | | | 'थोड़ा तरस खाओ, पत्नी का ट्रीटमेंट तो पूरा होने दो', क्यों बोले मूसेवाला के पिता? सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन उनके परिवार को बेवजह परेशान कर रहा है और नवजात के जन्म से संबंधित दस्तावेज मांग रहा है. इस मामले को लेकर अब कांग्रेस भी मान सरकार पर हमलावर हो गई है. | | | | Rishabh Pant DC Team Captain: ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के बाद धांसू वापसी... IPL में फिर करेंगे दिल्ली की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है. मगर उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने फैन्स को एक खुशखबरी दी है. फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तानी सौंप दी है. | | | | अमेरिका के H-1B वीजा के रजिस्ट्रेशन होने वाले हैं बंद, ऑनलाइन करें अप्लाई, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत अमेरिका में काम करने वाले विदेशी नागरिकों को H-1B वीजा जारी किया जाता है. इसकी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 मार्च है. वीजा के लिए ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करना होगा. | | | | 'हमास को जड़ से खत्म करने के लिए राफा में ग्राउंड ऑपरेशन जरूरी...', बेंजामिन नेतन्याहू की जो बाइडेन को दो टूक बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमें हमास का पूरी तरह सफाया करना है. उसका कोई और विकल्प नहीं है. हम यह नहीं कह सकते कि हमास 80 प्रतिशत नष्ट हो चुका है, हम 20 प्रतिशत को छोड़ देंगे. क्योंकि वह 20 प्रतिशत हमास को फिर से पुनर्गठित करेंगे और निश्चित रूप से इजरायल के लिए एक नया खतरा पैदा करेंगे | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | Teenage में होने वाले बदलावों को रोकना पड़ सकता है महंगा! | | | | | | | |
| | | | मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट करने से डरते हैं, अपडेट ज़रूरी है क्या? | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | यूपी के बदायूं में दो बच्चों की मर्डर से सनसनी, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं में कुछ लोगों ने तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया. इससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हंगामा मच गया. गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान फूंक दी. वहीं परिजनों ने पुलिस को शव को कब्जे में नहीं लेने दिया. पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को ढेर कर दिया है. | | | | |
| |
|
| |
| | | एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो आपकी जिंदगी तबाह कर सकता है, भूल कर ना करें ये गलती! What is keylogger? एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो अगर आपके फोन या लैपटॉप में गया तो समझें आपकी जिंदगी तबाह हो जाएगी. मोबाइल और लैपटॉप का तमाम डेटा रियल टाइम ये साइबर क्रिमिनल्स के पास भेज सकता है. कैसे जानें की आपके फोन ये लैटपॉप में Keylogger आ गया है और इस टूल से जुड़़ी तमाम बातें इस वीडियो में. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.