| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. यूपी के बनारस में 2.64 करोड़ रुपये म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स मेफेड्रोन जब्त की गई है. सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ दायर 200 से अधिक याचिकाओं पर आज सुनवाई करने जा रहा है. यूट्यूबर एल्विश यादव की फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. गुरुग्राम पुलिस उन्हें मारपीट मामले में फिर गिरफ्तार करने वाली है. प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन की चुनाव आयोग में शिकायत की है.बीजेपी की तीसरी सूची के लिए देर रात पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | एक 'सीट' की जिद और NDA से OUT हो गए पशुपति पारस... चिराग को क्यों मिली ज्यादा तवज्जो? बिहार की 40 सीटों के लिए एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है. बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी. जबकि, चिराग पासवान के खाते में 5 सीटें आई हैं. सबसे बड़ी बात है कि उनके चाचा पशुपति पारस के हाथ खाली रहे हैं. | | | | वाराणसी में करोड़ों की 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स बरामद, मेफेड्रोन की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश महाराष्ट्र पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वाराणसी में एक बड़े ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यहां से करोड़ों की 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स मेफेड्रोन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 2.64 करोड़ रुपए है. वहीं करीब 30 करोड़ रुपए के ड्रग्स और केमिकल भी जब्त किए गए हैं. | | | | सुप्रीम कोर्ट में CAA पर आज सुनवाई, विरोध में दाखिल हैं 200 से अधिक याचिकाएं, CJI की पीठ के पास है मामला कानून को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि सीएए धर्म के आधार पर मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव करता है. उन्होंने यह तर्क दिया है कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत 'समानता के अधिकार' का उल्लंघन करता है. | | | | नोएडा की जेल में बंद एल्विश यादव की नई मुसीबत, गुरुग्राम पुलिस ने इस केस में कसा शिकंजा सांपों के जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मौजूद यूट्यूबर पर गुरुग्राम पुलिस भी अपना शिकंजा कसने लगी है. उनको प्रोडक्शन वारंट पर अपनी गिरफ्त में लेने की तैयार कर रही है. | | | | PM मोदी के खिलाफ TMC ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, सरकारी संसाधनों के उपयोग का लगाया आरोप टीएमसी ने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा और उसके उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी खजाने का इस्तेमाल पार्टी के चुनावी अभियानों के लिए नहीं करने, और वाट्सऐप पर भेजा गया पत्र वापस लेने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं. | | | | दिल्ली में देर रात तक चली BJP कोर ग्रुप की बैठक, 8 राज्यों की LS सीटों और प्रत्याशियों पर हुआ मंथन भाजपा कोर ग्रुप बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे. | | |
| सुनिए |
| | | | फिरोज़ गांधी और कमला नेहरू के पोस्टर इलाहाबाद में क्यों चिपकाए गए थे?: नामी गिरामी, Ep 244 | | | | | | | |
| | | | RCB ने WPL में कैसे हालात और जज़्बात बदल दिए: बल्लाबोल, S2E59 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 'शक्ति' पर आमने-सामने मोदी और राहुल, महिलाओं तक पहुंचेगा किसका संदेश? देखें 10तक राहुल गांधी ने 'शक्ति' वाला बयान इस वक्त सुर्खियों में है. इसे पीएम मोदी ने हथियार बनाया और अपने साउथ की रैली से हमला बोला. जिसके बाद राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए और इस पर सफाई देते दिखे. ऐसे में सवाल है कि क्या राहुल गांधी शक्ति पर अपना मतलब समझाने में चूक गए? लेकिन इसका फायदा पीएम मोदी ने क्यों उठाया. देखें 10तक. | | | | |
| |
|
| |
| | | सीट शेयरिंग पर बिहार महागठबंधन की अहम बैठक, कांग्रेस-आरजेडी में बनेगी बात? महागठबंधन की दिल्ली में आज बैठक होने वाली है, बिहार में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी. इस बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और लेफ्ट के नेता शामिल होंगे. सूत्रों की मानें तो आरजेडी 28 से कम सीटों पर लड़ने को तैयार नहीं है. देखें ये वीडियो. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.