| |
|
|
| |
| नमस्कार, खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को मुखौटा बताया है. रूस में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन की सरकार होगी. कोबरा कांड में गिरफ्तार यूट्यूबर एल्विश यादव के पास बेहिसाब संपत्ति और यूट्यूब से हर महीने लाखों की कमाई होती है. बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद BJP विधायकों में नाराजगी बढ़ी है. जदयू और सपा ने चुनाव आयोग को बताया कि उन्हें 10-10 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड के डॉनर्स के बारे में कोई जानकारी है. PM मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वो नई सरकार के पहले 100 दिन का रोडमैप और 5 साल का एक्शन प्लान बनाएं. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | 'राजा की आत्मा EVM और ED में, मोदी सिर्फ मुखौटा...', राहुल गांधी का तीखा हमला अपने भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने न्याय यात्रा की जरूरत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि, 'पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने यात्रा की. हमें ये यात्रा करनी पड़ी. अगर मैं अपने आप से पूछता, 2010 में 2014 में 4000 किमी चलना पड़ेगा, मैं ऐसी बात सोच भी नहीं सकता था. ये यात्रा हमें क्यों करनी पड़ी? क्योंकि देश का कम्यूनिकेशन सिस्टम देश के हाथ में नहीं है. | | | | रूस में कायम रहेगी व्लादिमीर पुतिन की सरकार, करीब 88% वोटों के साथ जीता राष्ट्रपति चुनाव रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में 1999 से ही कायम हैं. बोरिस येल्तसिन ने खराब स्वास्थ्य के चलते 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंपी थी. तबसे वह कोई चुनाव नहीं हारे हैं. | | | | Elvish Yadav Net Worth: 14 करोड़ का घर... लग्जरी कार कलेक्शन, जानिए यूट्यूबर एल्विश यादव की कुल दौलत यूट्यूबर एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं. साल 2016 में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू करने वाले एल्विश आज सोशल मीडिया स्टार हैं और वो यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई (Elvish Yadav Networth) करते हैं. | | | | बिहार: कैबिनेट विस्तार के बाद बढ़ी BJP विधायकों में नाराजगी, MLA के घर पर की बैठक बिहार में शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी विधायकों के एक खेमे में नाराजगी बढ़ने की खबर सामने आ रही है. ये विधायक कैबिनेट में एमएलसी को ज्यादा तरजीह मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं. विधायकों ने अलग से एक बैठक भी की है. | | | | 'हमारे दफ्तर में कोई लिफाफा छोड़ गया, खोला तो ₹10 करोड़ के बांड थे', चुनाव आयोग से बोली जदयू जदयू और समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग को बताया कि उन्हें 10-10 करोड़ रुपए के ऐसे चुनावी बांड प्राप्त हुए, जिनके देनदाताओं के बारे में उनके पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. | | | | 'नई सरकार के पहले 100 Days का रोडमैप और 5 साल का एक्शन प्लान बनाएं', PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश रविवार की सुबह कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है, इसके लिए रोडमैप तैयार करें. | | |
| सुनिए |
| | | | Teenage में होने वाले बदलावों को रोकना पड़ सकता है महंगा!: ज्ञान ध्यान, Ep 938 | | | | | | | |
| | | | World War II ख़त्म होने के 29 साल बाद वापस लौटे जवान की अद्भुत कहानी: इति इतिहास, Ep 102 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | भारत जोड़ो न्याय यात्रा हो गई खत्म, समापन पर INDIA गठबंधन के नेताओं का दिखा मंच पर जमावड़ा मुंबई में राहुल गांधी की 6 हजार किलोमीटर से लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म हो गई और समापन के मौके पर INDIA गठबंधन के नेताओं का मंच पर जमावड़ा दिखा. राहुल समेत तमाम विपक्ष नेताओं ने मंच का इस्तेमाल मोदी पर हमले के लिए किया. सवाल है कि क्या राहुल और साथी नेताओं की हुंकार...मोदी के 400 पार के नारे पर भारी पड़ेगी..देखिए आज की ये रिपोर्ट. | | | | |
| |
|
| |
| | | लोकसभा चुनाव से वादों की भरमार, देखें किस पार्टी ने क्या देने का वादा किया? 18वीं लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. देश की राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से पहले से ही चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं. जनता को लुभाने के लिए पार्टियों ने वादों की भरमार लगा दी है. इस वीडियो में देखें किस पार्टी ने क्या वादा किया. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.