| |
|
|
| |
| नमस्कार, आज शुक्रवार को हम अहम खबरों के फिर से साथ हाजिर है. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिया गया इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डाटा चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी. वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है. इसके अलावा यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं. वहीं, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू चुनाव आयुक्त बनाए गए हैं. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा, देखें- राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले डोनर्स के नाम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डाटा चुनाव आयोग को सौंप दिया था. अब चुनाव आयोग ने एसबीआई से इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. | | | | बंगाल सीएम ममता बनर्जी के सिर पर लगी गंभीर चोट, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना टीएमसी ने X पर सीएम ममता बनर्जी के चोटिल होने की जानकारी दी है. उनके सिर पर चोट लग गई है और माथे से खून निकल रहा है. उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सामने आया था कि सीएम ममता अपने घर पर ट्रेड मिल पर वॉक करते समय गिर गईं थीं. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. | | | | पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दो रुपये घटाए दाम लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे. | | | | यूट्यूबर Manish Kashyap ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, Tejashwi Yadav को गले लगाने को तैयार यूयूट्यूबर टूबर मनीष कश्यप ने कर दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. मनीष ने कहा कि बिहार के लोगों को अंदर और बाहर के लोगों ने जमकर ठगा और नेताओं ने बर्बाद कर दिया है. अब बिहार की बर्बादी की कहनी काले अक्षरों में प्रिंट होकर नहीं आएगी. सिर्फ बिहार की खुशहाली की कहनी आएगी. हम कमर कस चुके हैं, ये चुनाव लड़ेंगे और जीतेगें भी. | | | | ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी ज्ञानेश कुमार कुछ दिनों पहले ही सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए हैं. यहां ज्ञानेश ने मंत्रालय के गठन के समय से लेकर अब तक काम किया. वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी सुखबीर संधू को जुलाई 2021 में ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के रूप में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे. | | | | 'दुश्मन का मांस खाओ, लड़कियों पर जुल्म करो', रूसी अफसरों ने सैनिकों को दिए खौफनाक ऑर्डर रूस यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर एक टेलीग्राम मैसेज इंटरनेट पर वायरल हुआ है. रूस की तरफ से भेजे गए इस मैसेज में रूसी सैनिकों से कहा गया है कि वो यूक्रेन के सैनिकों को मारकर उनका मांस खाएं. साथ ही रूसी फौजी अपनी कंपनी के साथ यूक्रेन की लड़कियों का बलात्कार करें. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | One Nation One Election से नेता का फ़ायदा या जनता का? | | | | | | | |
| | | | जलियाँवाला बाग के चश्मदीद नानक सिंह की किताबें क्या बताती हैं? | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | 'आप नफरत की मशीन हो गए', मनोज तिवारी का केजरीवाल पर फूटा गुस्सा जबसे देश में CAA की घोषणा हुई है, तबसे इसका समर्थन और विरोध दोनों हो रहा है. कई शरणार्थियों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल भी लगातार इस फैसले पर हमलावर हैं. पूरे मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि वो नफरत की मशीन हो गए हैं. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | CAA पर अमित शाह के हमलों का केजरीवाल ने दिया जवाब, देखें क्या कहा? Arvind Kejriwal on CAA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएए को लेकर कई समस्याएं गिनाई थी. इसके बाद अमित शाह ने उन पर पलटवार किया. अब एक बार फिर से केजरीवाल ने गृहमंत्री पर सवालों के बौछार कर दी है. दिल्ली सीएम ने वीडियो जारी कर कई सवाल उठाए. देखें उन्होंने क्या कहा? | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.