Aajtak News Update

 
शनिवार, 10 फरवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
पाकिस्तान में नवाज शरीफ-इमरान दोनों ने किया सरकार बनाने का दावा, क्या निर्दलीय होंगे किंगमेकर?
इमरान की पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों ने सेना की पसंद माने जा रहे पीएमएलएन चीफ नवाज शरीफ की पार्टी को फिलहाल रेस में पीछे छोड़ दिया है. इमरान को जेल में रखने का एक मकसद उन्हें चुनावी दौड़ से दूर रखना भी माना जा रहा था. लेकिन रूझानों के मुताबिक उनकी पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने सेना के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तानी सेना को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. 
संसद में राम मंदिर पर पेश होगा प्रस्ताव, BJP ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में कल राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. इसे लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है.
तस्वीरों में कैद Haldwani Violence का सच... सिर पर बाइक के हेलमेट और कैरेट रखकर पुलिस ने ऐसे बचाई जान
गुरुवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बनभूलपुरा में मलिक के बगीचा में नगर निगम और प्रशासन की टीम अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम जैसे ही बुलडोजर लेकर आगे बढ़ी, चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया. देखते ही देखते मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई. सड़क से लेकर घरों की छत से पत्थर बरसने लगे. 
दो बेखौफ शूटर, हाथ में पिस्टल और सैलून में मर्डर... यूं दहला दिल्ली का नजफगढ़ इलाका, देखें Video
मामला दिल्ली के नजफगढ़ का है. जहां शुक्रवार को एक सैलून में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
IND vs AUS Final, U19 World Cup 2024: रोहित का, कोहली का, शमी का, सबका बदला लेगा उदय... 84 दिनों बाद भारत ऑस्ट्रेलिया से जीतेगा वर्ल्ड कप!
भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही है. भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को बेनोनी में खेला जाना है. भारत की यूथ टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
'OTT पर अश्लीलता की तो बख्शा नहीं जाएगा...', अनुराग ठाकुर ने मेकर्स-कंटेट क्रिएटर्स को चेताया
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ओटीटी की आड़ में अश्लीलता देश में हिंसा भड़काव और नकली खबरों व लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों को. बख्शा नहीं जाएगा. सरकार की निगाहें चारों ओर है. कला की अभिव्यक्ति के अधिकार की आड़ में कुछ भी नहीं परोसा जा सकता.
OTT release this week: इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म-एक्शन-ड्रामा... वीकेंड का मजा होगा दोगुना, देख सकते हैं ये फिल्में-वेब सीरीज
इस वीकेंड कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं. और जिन दो की चर्चा हो रही है वो हैं सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक'. दोनों ही काफी दिलचस्प बताई जा रही हैं. पर इनके अलावा भी अगर आप कुछ देखना चाहते हैं तो इन वेब सीरीज और फिल्मों को देखना ट्राय कर सकते हैं.
MOTN: अगर आज हुए चुनाव तो किस पार्टी को कितनी सीटें, तस्वीरों में देखें राज्यवार आंकड़े
Mood of the Nation Survey: लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं, बस कुछ महीने बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि देश की सत्ता अगले 5 साल के लिए कौन संभालेगा. आम चुनाव से पहले इंडिया टुडे ग्रुप ने सी वोटर के साथ मिलकर 'देश का मूड' जाना. अगर आज चुनाव कराए जाएं तो सर्वे बीजेपी की हैट्रिक लगने की ओर इशारा करते हैं. 543 में से एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि, इंडिया ब्लॉक के खाते में 166 सीटें जा सकतीं हैं. अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं.
सुनिए
 
  U-19 के वो सितारे जो आगे टीम इंडिया के लिए चमकेंगे?: बल्लाबोल, S2E52  
 
 
  श्वेत पत्र के अलावा और कौन-कौन से पत्र होते हैं?: ज्ञान ध्यान, Ep 911  
 
 
देखिये
 
मुंबई मेट्रो: उद्धव गुट के नेता की फेसबुक लाइव के दौरान हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या क्यों की गई और हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुदकुशी क्यों कर ली? मुंबई पुलिस इन सवालों का जवाब ढूंढ रही है. अभिषेक की हत्या की पूरी वारदात कैमरे में कैसे कैद हुई, देखें मुंबई मेट्रो.
 
 
 
 
PAKISTAN ELECTIONS: बड़ा उलटफेर! इमरान खान पर भारी पड़ रहे नवाज शरीफ?
इमरान खान की पार्टी PTI का आरोप है कि काउंटिंग सेंटर पर उनके पोलिंट एजेंट्स को जाने नहीं दिया जा रहा है. बैलट बॉक्स खोले जाते समय उनके पोलिंग एजेंट को या तो अंदर आने नहीं दिया जाता और जो अंदर मौजूद हैं उन्हें बाहर निकाल दिया जा रहा है. इन सबके बावजूद अब तक के नतीजों में इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. लेकिन कल रात 125 सीटें जीतने का दावा करने वाली पार्टी जहां इसके आधे आंकड़े को पार करने का संघर्ष कर रही है वहीं नवाज शरीफ की पार्टी PML(N) और बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP के आंकड़े जोड़ दें तो वो बहुमत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं.
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form