Aajtak News Update

 
शुक्रवार, 9 फरवरी 2024
 
सुप्रभात नई दिल्ली
 
 
आपके लिए
543 में से 335 सीटें BJP+ को, उत्तर-पूर्व-पश्चिम में भगवा लहर... दक्षिण में 'INDIA' का दम
लोकसभा चुनाव में क्या एनडीए हैट्रिक लगाएगा या विपक्ष कुछ कमाल कर दिखाएगा? इसे समझने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है. सर्वे में एनडीए की हैट्रिक लगने का अनुमान है. जबकि, इंडिया ब्लॉक साउथ इंडिया में बड़ा खेल कर सकता है.
'हर तरफ से पत्थर बरस रहे थे, घर में छिपकर बचाई जान', महिला पुलिसकर्मी ने बताई हल्द्वानी हिंसा की आपबीती
बुलडोजर कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर पथराव कर दिया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने घटना को लेकर आपबीती बयां की.
उद्धव गुट के नेता का LIVE मर्डर, हमलावर ने भी किया सुसाइड, सामने आया खौफनाक VIDEO
मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम शिवसेना UBT के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग की गई. इस हमले मे अभिषेक को 3 गोलियां लगी थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
शरद पवार गुट के नए चुनाव चिह्न पर VHP की आपत्ति, कहा- वट वृक्ष हमारा सिम्बल
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शरद गुट की नई पार्टी के चुनाव चिह्न पेड़ पर आपत्ति जताई है. वीएचपी का कहना है कि वटवृक्ष उनके संगठन का रजिस्टर्ड सिंबल है. 
MCD Budget: हंगामे के बीच एमसीडी ने 16 हजार करोड़ का बजट किया पास, मेयर शैली ओबेरॉय ने की कई घोषणाएं
एमसीडी की बैठक में बजट प्रस्तुत करने के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ. पांच मिनट में ही बजट पास करने की औपचारिकता पूरी हुई. भाजपा पार्षदों को मेयर तक पहुंचने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उनके चारों और घेरा बना कर रखा.
कश्मीरी मूल की ये महिला अमेरिका में बाइडेन की पार्टी से लड़ेगी चुनाव
अमेरिका में होने वाले चुनाव में कश्मीरी मूल की क्रिस्टल कौल भी लड़ने जा रहीं हैं. क्रिस्टल वर्जीनिया से निचले सदन के लिए चुनाव लड़ेंगी. अगर क्रिस्टल जीत जातीं हैं तो वो निचले सदन में पहुंचने वालीं कश्मीरी मूल की पहली महिला होंगी.
नोएडा में थमी गाड़ियों की रफ्तार, एनएच-24 लगा लंबा जाम, तस्वीरों में देखें ट्रैफिक का हाल
नोएडा-दिल्ली की जनता को आज भीषण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. आज, 08 फरवरी को उत्तर प्रदेश के किसार धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके चलते महाजाम की स्थिति पैदा हो गई. हालांकि, अब किसानों का प्रदर्शन खत्म हो गया है, लेकिन जाम खुलने में वक्त लग सकता है.
Propose Day: किसी ने लाइब्रेरी तो किसी ने बालकनी में लेडीलव को किया प्रपोज, दिल जीत लेंगे सेलेब्स के रोमांटिक प्रपोजल्स
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी लेडीलव को प्यार का इजहार कुछ रोमांटिक और स्पेशल अंदाज में किया हुआ है. कुछ की तो लव स्टोरी ही ऐसी रही है, जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो जाएं. आइए जानते हैं...
सुनिए
 
  भारत के सबसे बड़े कूटनीतिज्ञ से समझें चीन के सोचने का तरीका: पढ़ाकू नितिन, Ep 134  
 
 
  अरब देशों के झंडे में दिखने वाले चार रंगों का इतिहास क्या है?: ज्ञान ध्यान, Ep 910  
 
 
देखिये
 
क्या नीतीश कुमार को मिल गया पीएम मोदी से मुलाकात का फल?
कल नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली आए। बैठक को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी. कई दावे किए जा रहे थे. लेकिन ऐसा लगता है नीतीश को पीएम से मुलाकात का फल मिल गया है. मीटिंग के बाद, पलटी पर नीतीश कुमार ने क्या कहा पहले वो सुन लीजिए.
 
 
 
 
Imran Khan Pakistan Punishment: क्या इमरान खान को होगी फांसी? जानिए क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान न केवल जेल जा चुके हैं, बल्कि उन्हें फांसी की सजा तक के कयास लग रहे हैं. एक वक्त पर पाकिस्तानी सेना ने ही इमरान को सर्वोच्च पद तक पहुंचाया था, अब वही उसके खिलाफ खड़ी हुई है. जानिए क्या है पूरा मामला...
 
 
Aajtak Covid19 dashboard    |    Watch here aajtak live tv
FOLLOW US:
Need help? Contact us for assistance.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. for reprint rights: Syndications Today

--
Click Here to unsubscribe from this newsletter.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form