| |
|
|
| |
| नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं. जामनगर में उन्होंने देर रात रोड शो किया. इस दौरे में वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और करीब 52 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. उत्तराखंड के बनभूलपुरा हिंसा मामले का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्यसभा चुनाव से पहले ADR की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इन उम्मीदवारों में से 36 फीसदी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, जबकि 21 फीसदी अरबपति हैं. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क करेगी. |
| |
|
| |
| आपके लिए |
| | गुजरात दौरे पर पहुंचे PM मोदी, जामनगर में देर रात किया रोडशो, 52,250 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं. जामनगर में उन्होंने देर रात रोडशो किया. इस दौरान भारी संख्या में लोग सड़कों के किनारे दिखाई दिए. पीएम मोदी अपने इस दौरे में करीब 52 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. | | | | वकीलों से हुई एक चूक... फिर दिल्ली से ऐसे धरा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक अब्दुल मलिक पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कराने का आरोप है, जिसे हटाने के दौरान 8 फरवरी को शहर में हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में छह लोगों को मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी और मीडिया के लोग भी थे. हिंसा के दिन (8 फरवरी) शहर में दंगा भड़क गया था. | | | | दोबारा एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस, सेंटर तक फ्री बस सर्विस... यूपी पुलिस परीक्षा रद्द होने के बाद अब तक क्या-क्या हुआ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस परीक्षा लीक मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने परीक्षा रद्द करने के आदेश देते हुए कहा कि अगले 6 महीने के अंदर ये परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी. सरकार ने फैसला किया है कि परीक्षा दोबारा होने पर छात्रों से फीस नहीं ली जाएगी और सेंटर तक बसें भी फ्री में लेकर जाएंगी. | | | | Rajya sabha Election: राज्यसभा चुनाव के 36% उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड, 21% अरबपति, ADR रिपोर्ट में खुलासा 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव होना है. इसके लिए 59 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. चुनाव से पहले ADR की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इन उम्मीदवारों में से 36 फीसदी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, जबकि 21 फीसदी अरबपति हैं. | | | | यूपी में बीजेपी आज से शुरू करेगी 'लाभार्थी संपर्क अभियान', नेता और मंत्री घर-घर जाकर लगाएंगे 'मोदी की गारंटी' के स्टीकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपनी उम्मीदों का केंद्र लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए नया अभियान आज से शुरू करेगी. 'लाभार्थी संपर्क अभियान' के जरिए यूपी बीजेपी लाभार्थियों के घऱ जाएगी. इसमें पार्टी के नेता, सांसद और योगी सरकार के मंत्री शामिल होंगे. चुनाव से पहले ये लाभार्थियों पर फोकस एक ऐसा अभियान होगा जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों को 'मोदी जी की गारंटी' के बारे में बताया जाएगा. | | | | रूस: एक हफ्ते बाद मां को सौंपा गया नवलनी का शव, 'सीक्रेट' अंतिम संस्कार की रखी गई शर्तें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर विरोधी रहे एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत के एक हफ्ते बाद उनके शव को उनकी मां को सौंप दिया गया है. साथ ही "गुप्त" रूप से उनके अंतिम संस्कार की शर्त रखी गई है. अंतिम संस्कार कहां और कब होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है. | | | | | | |
| सुनिए |
| | | | प्रधानमंत्री के बेटे ने क्यों रची प्लेन हाइजैकिंग की ख़तरनाक साज़िश: इति इतिहास, Ep 95 | | | | | | | |
| | | | चुनावी चंदा, EVM पर शक़, इलेक्शन कमीशन की बेबसी! : पढ़ाकू नितिन Ft. SY Quraishi, Ep 136 | | | | | | | |
| |
| देखिये |
| | | यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, तालाब में जा गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली उत्तर प्रदेश के कासगंज में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी. हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा रहे थे. देखें वीडियो. | | | | |
| |
|
| |
| | | Farmers Protest में नौजवान किसान की मौत के पीछे कौन, आंदोलन में आगे क्या होगा? MSP सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का दावा है कि बुधवार को पुलिस से झड़प के दौरान खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद किसान लगातार भड़के हुए हैं. देखें ये रिपोर्ट. | | | | |
| |
| |
| FOLLOW US: | | | |
| Need help? Contact us for assistance. |
| |
If you are not able to view this email properly, Please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.