|
|
|
|
नमस्कार, आज शुक्रवार को हम फिर अहम खबरें लेकर हाजिर हैं. दिल्ली कूच के बीच किसानों ने आज 'भारत बंद' का ऐलान किया है. सरकार और किसानों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी फेल हो गई है. दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में सोनिया गांधी ने इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा बताया है. मणिपुर में SP ऑफिस पर 400 लोगों की भीड़ ने हमला किया है. इलेक्टोरल बॉन्ड योजना रद्द होने के बाद भी राजनीतिक पार्टियों के पास चंदा जुटाने के अन्य विकल्प भी हैं. |
|
|
|
आपके लिए |
| सरकार संग बैठक बेनतीजा, दिल्ली कूच के बीच किसानों का 'भारत बंद' आज, कई ट्रक और ट्रेड यूनियन भी शामिल भारत बंद में पंजाब के किसानों के साथ देश की सभी किसान यूनियन जुड़ेंगी. ऐसे में पंजाब से लेकर हरियाणा तक, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच गुरुवार शाम को तीसरे दौर की बातचीत भी फेल हो गई है. | | | तीसरे दौर की बातचीत भी फेल, सरकार ने किसान संगठनों को बताई 'MSP की गारंटी' नहीं देने की वजह किसान आंदोलन के बीच सरकार और किसानों के बीच हो रही तीसरे दौर की बातचीत भी फेल हो गई है. सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक में कोई सफलता नहीं मिली है. | | | दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में लगी आग, 7 लोगों की जलकर मौत दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला इलाका है. इसी भीड़ भरे इलाके में पेंट फैक्ट्री चल रही थी. गुरुवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल के कारण आग बढ़ती और फैलती चली गई. इसके कारण फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए. पहले तीन लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन देर रात सामने आए अपडेट में पता चला कि 7 लोगों की झुलसने से मौत हुई है. | | | इटली में प्रॉपर्टी, 88 किलो चांदी, 1 किलो से ज्यादा सोना... जानें- सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति सोनिया गांधी ने रायबरेली से 2019 में लोकसभा चुनाव वाले शपथ पत्र में कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति बताई थी. 5 साल में सोनिया गांधी की प्रॉपर्टी की कुल कीमत में 72 लाख की बढ़ोतरी हुई है. सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर हैं. | | | मणिपुर: SP ऑफिस पर 400 लोगों की भीड़ ने किया हमला, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले मणिपुर के चुरचांदपुर के एसपी ऑफिस में भीड़ ने जोरदार हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि 300-400 लोगों की भीड़ ने हमला किया है. भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर पत्थरबाजी भी की. फिलहाल भीड़ को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. | | | इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं तो क्या... अब कैसे कमा सकती हैं पार्टियां? चंदा जुटाने के ये हैं विकल्प सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया है. इलेक्टोरल बॉन्ड राजनीतिक पार्टियों के चंदे का बड़ा सोर्स था. इस स्कीम को 2018 में लाया गया था. लेकिन अब इसे निरस्त कर दिया गया है. | | | | |
सुनिए |
| | | इतना भारी जहाज़ पानी और हवा में तैरता कैसे है?:ज्ञान ध्यान, Ep 915 | | | | | | |
| | | चंद्रकांता के क्रूर सिंह को एक्टर होने का प्रूफ कंडक्टर को क्यों देना पड़ा?: पढ़ाकू नितिन, Ep 135 | | | | | | |
|
देखिये |
| | | भारत बंद को लेकर क्या है किसानों का प्लान? राकेश टिकैत ने बताया किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है. भारतीय किसान यूनियन ने भी इस कदम को समर्थन दिया है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि ग्रामीण भारत बंद का मतलब है कि किसान खेत में न जाएं. ग्रामीण भारत बंद का एक नया ट्रायल किया जा रहा है. | | | |
|
|
|
| | | Vardaat: इस साल चार स्टूडेंट्स ने दी जान, कोटा में नहीं रुक रहा खुदकुशी का सिलसिला अपने सपनों को आकार देने देश भर से कोटा पहुंचने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स के हिम्मत हार जाने की कहानियां थम नहीं रही. शम्स ताहिर खान के साथ देखें वारदात. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.