|
|
|
|
नमस्कार, आज बुधवार को अहम खबरें लेकर हम फिर हाजिर हैं. दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे किसान आज फिर अपना काफिला आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. सबसे ज्यादा हंगामा पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर होने की उम्मीद है. यहां पर ही कल किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए थे. इस बीच चेन्नई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर धमकी भरा पत्र मिला. |
|
|
|
आपके लिए |
| किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली के ये 5 बॉर्डर सील, जानें- किन रूट्स पर है ईजी एग्जिट किसानों के दिल्ली मार्च के बीच दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ पांच ट्रांजिट पॉइंट्स को सील कर दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए कुछ ट्रांजिट पॉइंट सुझाए हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति और खराब होने की संभावना है. | | | Indigo की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, चेन्नई से मुंबई आ रहा था विमान चेन्नई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E-5188 को कथित रूप से बम से उड़ाने की धमकी दी गई. विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर धमकी भरा संदेश मिला था जिसपर पर लिखा था, "अगर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे तो सभी मारे जाएंगे. मैं टेररिस्ट एजेंसी से हूं और ये बदला है." | | | दिल्ली-पंजाब के बाद गोवा में 'INDIA' की मुश्किल! AAP ने दक्षिण सीट पर उतारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मुद्दा फंसा हुआ लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी ने राज्य की दक्षिणी लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कैंडिडेट का नाम इंडिया गठबंधन के तहत घोषित किया गया है. राज्य इकाई के कांग्रेस नेता इसपर सवाल उठा रहे हैं. | | | भारत मार्ट, हिंदू मंदिर का उद्घाटन... देखें UAE में PM मोदी का आज का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रधानमंत्री का यूएई में कई कार्यक्रम शेड्यूल है. वह दुबई के अमीर के साथ बैठक करने के अलावा भारत मार्ट और बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. देखें पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम. | | | राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के यूपी के 7 कैंडिडेट आज करेंगे नामांकन, आठवें उम्मीदवार का ऐलान जल्द राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कोटे से बीजेपी के सात उम्मीदवार बुधवार को अपना नामांकन करेंगे. 11 बजे का समय तय किया गया है. 15 फरवरी तक राज्यसभा के लिए नामांकन किया जा सकता है और 27 फरवरी को चुनाव होंगे. बीजेपी की तरफ से कांग्रेस छोड़कर आए आरपीएन सिंह को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है. | | | बिलकिस बानो केस में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी को बिलकिस बानो की अर्जी पर हत्या और रेप मामले में उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों को रिहाई के 17 महीने बाद वापस जेल भेजने का फैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में गुजरात सरकार के समय से पहले दोषियों की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया था. अब गुजरात हाईकोर्ट ने पुनर्विचार याचिका दायर की है. | | | | |
सुनिए |
| | | भूलने की छोटी आदत को बड़ी बीमारी बनने से कैसे रोकें? | | | | | | |
| | | किसान आंदोलन 2.0 पिछले आंदोलन से कितना अलग, कितना जायज़ | | | | | | |
|
देखिये |
| | | दिल्ली में किसानों की एंट्री रोकने और पुख्ता किए गए इंतजाम, देखें Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच से मंगलवार को दिनभर बवाल रहा. कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो उठा. इस बीच दिल्ली में किसानों की एंट्री रोकने के लिए पुलिस ने इंतजाम और पुख्ता कर दिए हैं. बॉर्डर पर JCB से लेकर बालू भरे भारी-भरकम कंटेनर्स तक तैनात किए गए है. देखें ये वीडियो. | | | |
|
|
|
| | | इंडिया गठबंधन के 'रूठे' साथियों को मना रहे राहुल गांधी, देखें सो सॉरी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक कई तगड़े झटके लगे हैं. नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन का साथ छोड़ दिया. ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वहीं, समाजवादी पार्टी से भी कांग्रेस सीट बंटवारे पर संतुष्ट नहीं दिखी. इसी पर देखें सो सॉरी. | | | |
|
|
FOLLOW US: | | | |
Need help? Contact us for assistance. |
|
If you are not able to view this email properly, please view it online by clicking here.
To ensure delivery to your inbox, please add [update@intoday.in] to your address book.